बस, कागजों में ही हो रही संक्रामक रोगों की रोकथाम
शहर की मुख्य सड़क है कचहरी रोड। दिन भर अधिकारियों का आना-जाना रहता है। लेकिन, पालिका के प्रबंध यहीं धड़ाम हैं। देखरेख के अभाव में सीवर लाइन के मेनहोल के आसपास की सड़क लगातार धंस रही है। शहर में जहां-जहां मेनहोल हैं, वहां खतरा बरकरार है। है।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी :
²श्य एक :
शहर की मुख्य सड़क है कचहरी रोड। दिन भर अधिकारियों का आना-जाना रहता है। लेकिन पालिका के प्रबंध यहीं धड़ाम हैं। देखरेख के अभाव में सीवर लाइन के मेनहोल के आसपास की सड़क लगातार धंस रही है। शहर में जहां-जहां मेनहोल हैं, वहां खतरा बरकरार है। हालात बदतर होते जा रहे हैं लेकिन पालिका प्रशासन हाथ पर हाथ रखे बैठा है। ²श्य दो :
नगला शिवलाल परिसीमन के बाद नगर पालिका में शामिल हुआ है। लेकिन, यहां आज तक पालिका प्रशासन का एक भी कर्मचारी झांकने नहीं आया। बड़ी आबादी जलभराव के बीच ही रह रही है। रोजाना क्षेत्रीय लोगों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। कमोबेश, यही हालात शहर की दो दर्जन कॉलोनियों के हैं।
बेहतर ड्रेनेज सिस्टम का दावा करने वाली नगर पालिका शहर की सूरत संवारने में फेल हो गई। बारिश से पहले जल निकासी का दावा किया गया था लेकिन ऐसा हुआ नहीं। न नाले साफ हो सके और न ही सीवर लाइन की सफाई कराई गई। स्थिति यह है कि अब बारिश में पूरा शहर पानी-पानी हो रहा है। चाहे स्टेशन रोड हो या फिर राधारमन रोड, सब थोड़ी बारिश में लबालब हो जाती हैं। बारिश थमने के बाद गंदगी महामारी का खतरा साबित हो रही है। सबसे ज्यादा मुसीबत सीवर लाइन बढ़ा रही है। मेनहोल से शहर की गंदगी निकलकर सड़कों पर खुलेआम बह रही है। न तो इसकी रोकथाम के इंतजाम कराए गए हैं और न ही कोई सर्वे। दवा तो ले ली, नहीं कराया छिड़काव
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से पालिका प्रशासन ने टेमीफॉक्स पैरागार्ड मच्छरनाशक दवा महीने भर पहले ही ले ली। अभी तक किसी भी वार्ड में मच्छरनाशक दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है। इतना ही नहीं, वार्डों और जलभराव वाले क्षेत्रों का चिन्हांकन तक नहीं कराया गया है। लोग परेशान हैं, लेकिन पालिका प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है। कंट्रोल रूम के माध्यम से भी समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। रखीं हैं मशीनें, जल निकासी के प्रयास धड़ाम
नगर पालिका परिषद के वाटर वर्क्स में उपकरणों की कोई कमी नहीं है। कई छोटी फ्लोट पंपों के अलावा इंजन पंप सेट रखे हैं। मेनहोल और जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकासी के लिए छोटी मशीन और बड़ी जे¨टग मशीन की व्यवस्था भी है। सबमर्सिबल पंप भी मौजूद है। किसी भी जलभराव वाले स्थान पर पानी निकासी के लिए अब तक प्रयास नहीं किये गए हैं। अधिकारी कहिन
नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी कुछ महीना पहले ही टेमीफॉक्स का छिड़काव कराया गया था। अभी तो बारिश हो रही है, ऐसे में दवा का छिड़काव संभव नहीं है। सीवर लाइन की वजह से सड़कें धंस रही हैं। प्रस्ताव तैयार कर उनकी मरम्मत कराई जाएगी। अभी बारिश में तो काम नहीं कराया जा सकता है।
मनोज रस्तोगी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, मैनपुरी।