Move to Jagran APP

संपूर्ण भारत के लिए अब पीओके को भी लेंगे वापस

राष्ट्रीय एकता अभियान में भाजपा ने किया धारा 370 हटाने को लेकर जनजागरण पाकिस्तान को सिखाया जाएगा सबक।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 09:37 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 09:37 PM (IST)
संपूर्ण भारत के लिए अब पीओके को भी लेंगे वापस
संपूर्ण भारत के लिए अब पीओके को भी लेंगे वापस

मैनपुरी, जागरण संवाददाता। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले के बाद अब भाजपा इसके जनजागरण में जुट गई है। शनिवार को भाजपा ने राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत जन जागरूकता गोष्ठी आयोजित कर फैसला और उसके परिणामों की जानकारी दी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह ने कहा कि पहले एक ही देश में दो संविधान, दो निशान की परंपरा चल रही थी। मोदी सरकार ने साहस दिखाकर भारत को अखंड बनाने का काम किया है। अब इसे संपूर्ण करने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर को भी वापस लिया जाएगा।

loksabha election banner

शहर स्थित टीपी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीते 70 सालों में कोई भी 370 धारा को छूने का साहस नहीं कर सका। परंतु प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेताओं के बलिदान और भारत की अखंडता को बनाए रखने के लिए यह साहस दिखाया। यह एक ऐतिहासिक फैसला है, जिसे आने वाली पीढि़यां याद रखेंगीं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा कभी भी वोट पाने या सरकार बनाने के लिए फैसले नहीं करती। भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना पूरा करने के लिए ही हर कदम उठाया जा रहा है। जल्द ही यह सपना भी साकार होगा।

राज्यमंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि देश को आजादी मिलने के बाद जब जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय हुआ, उस दौरान भारतीय तत्कालीन राजनीतिक नेतृत्व में कई ऐतिहासिक गलतियां कीं। इनके चलते जम्मू-कश्मीर का विकास नहीं हो सका और वह भारत का अभिन्न अंग भी नहीं बन सका था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अब भारत को संपूर्ण करने का काम किया है। पाकिस्तान भी भारत के मुकाबले में हर मोर्चे पर मुंह की खा रहा है। दुनिया उसके झूठ और आंतकी मकसद को पहचान चुकी है। स्वाती सिंह ने कुछ विपक्षी दलों के बयानों को भी देश विरोधी ठहराया।

जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने लोगों से आह्वान किया कि इस ऐतिहासिक फैसले की चर्चा करें और पूरे समाज को जागरूक करने का काम करें। स्वामी हरिहरानंद, ब्रह्मकुमारीज आश्रम की बीके अवंति, डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर, पैक्सफेड निदेशक अशोक चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा देवी, अरविद तोमर, शिवओंकारनाथ पचौरी, प्रेम सिंह शाक्य आदि ने भी धारा 370 के हटने के महत्व की जानकारी दी और इसके फायदे गिनाए। इससे पहले पार्टीजनों ने मंचासीन नेताओं का जोशीला स्वागत किया। कार्यक्रम में अनुराग पांडेय,कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र यादव, प्रदीप सिंह चौहान, गौतम चौहान, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे, बीना श्रीवास्तव, वीरेंद्र शाक्य, अंकुर अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.