Move to Jagran APP

दुष्कर्म के आरोपित ने खाया विषाक्त, अस्पताल में भर्ती

पुलिस की निगरानी में चल रहा इलाज जल्द होगी गिरफ्तारी

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 06:38 AM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 06:38 AM (IST)
दुष्कर्म के आरोपित ने खाया विषाक्त, अस्पताल में भर्ती
दुष्कर्म के आरोपित ने खाया विषाक्त, अस्पताल में भर्ती

संसू, किशनी : छह दिन पहले 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबाव बनाया तो उसने विषाक्त खा लिया। पुलिस की निगरानी में आरोपित का इलाज चल रहा है। हालत में सुधार होते ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

loksabha election banner

किशनी क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीय बालिका 27 जुलाई की दोपहर अपने पड़ोसी के यहां टीवी देखने गई थी। यहां पड़ोसी बालिका को दूसरे कमरे में ले गया और तमंचा के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। बालिका को शिकायत करने पर जान से मरने की धमकी दी थी। रात में बालिका की हालत बिगड़ गई। पूछने पर बालिका ने अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी। स्वजन बालिका को लेकर थाना पहुंचे। आरोपित गोविद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई तो वह फरार हो गया। घटना के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस के दबाव बनाने से आरोपित परेशान हो गया था।

बताते हैं कि आरोपित ने किसी नेता से सहायता मांगी थी। नेता ने सहायता से इन्कार किया तो उसने रविवार को विषाक्त खा लिया। घटना के समय आरोपित की मां भी उसके साथ थी। आरोपित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलते ही एसपी अशोक कुमार राय, सीओ सिटी अभय नारायण राय कोतवाली पुलिस के साथ अस्पताल पहुंच गए और आरोपित से घटना के बारे में जानकारी ली। शाम तक पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। एसओ वेगराम ने बताया कि हालत में सुधार होते ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने समाचार पत्र की कटिग की पोस्ट

घटना को लेकर समाजवादी पार्टी भी सक्रिय हो गई है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने घटना को लेकर एक समाचार पत्र में प्रकाशित की गई खबर की कटिग को ट्यूटर पर पोस्ट किया है। वहीं पुलिस ने जवाब में आरोपित की गिरफ्तारी का ट्वीट किया है।

कांग्रेसियों ने लगाया सत्ता के संरक्षण का आरोप: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने दुष्कर्म के आरोपित को सत्ताधारी नेता का संरक्षण मिलने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पीड़ित बालिका को सरकार की ओर से 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। सपा महिला सभा ने की दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात

जासं, मैनपुरी: किशनी थाना क्षेत्र अंतर्गतएक गांव में मासूम बालिका के साथ हुए दुष्कर्म का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। सपा महिला जिला कार्यकारिणी ने पीड़ित बालिका से सैफई अस्पताल में मुलाकात की। महिला पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।

रविवार की दोपहर आवास विकास कालोनी स्थित सपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष ज्योति मैसी ने कहा कि मासूम की स्थिति चिताजनक है। सैफई अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी पीड़िता और उसकी मां से बात हुई है। मासूम द्वारा कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिसे छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपित मासूम का चाचा है और तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने के बाद मासूम को यह कहकर जान से मारने की धमकी दी कि यदि इसकी शिकायत स्वजन से की तो माता-पिता को मार दिया जाएगा। उनका कहना है कि आरोपित किशनी में भाजपा का मंडल स्तरीय पदाधिकारी भी है।

सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जब पार्टी में शामिल पदाधिकारी ही नारी सम्मान का मान नहीं रखेंगे तो फिर किस आधार पर सरकार बेटी बचाओ का नारा लगा रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि इस मामले में अब जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.