Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

मैनपुरी जासं। कस्बा करहल के मुहल्ला काजी निवासी सलमान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी फेसबुक पर की थी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 05:28 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 05:28 AM (IST)
प्रधानमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
प्रधानमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

मैनपुरी, जासं। कस्बा करहल के मुहल्ला काजी निवासी सलमान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी फेसबुक पर की थी। इस बात की जानकारी होने पर थाना करहल के उपनिरीक्षक रवीश कुमार ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। करहल के कछुआ तस्कर इटावा में गिरफ्तार

loksabha election banner

करहल : शुक्रवार रात इटावा के थाना सैफई पुलिस ने कुछ कछुआ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए कछुआ तस्करों में सुरेश व कालीचरन निवासीगण गिहार कालोनी कस्बा करहल शामिल है। कछुआ तस्करों के पकड़े जाने की कस्बा में काफी चर्चा है। (संसू) सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

कुरावली : कस्बा के मुहल्ला सुजरई निवासी खुशीराम वर्मा (60) शनिवार शाम साइकिल से जीटी रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने जा रहे थे। तभी एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर घायल हो गए। उनके दोनों पैर कट गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। (संसू) अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

भोगांव : फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र में स्थित गांव तिलियानी निवासी सुशील कुमार शुक्रवार शाम सात बजे बाइक से भोगांव क्षेत्र में मंडी के पास जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। उनके भाई उपेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। (संसू) मारपीट में घायल बीएसएफ इंस्पेक्टर की मौत

कुरावली : क्षेत्र के गांव बलरामपुर निवासी रामलड़ैते बीएसएफ में इंस्पेक्टर थे। उनकी तैनाती दिल्ली में थी। 18 नवंबर को गांव आए थे। 25 नवंबर को एक बरात में शामिल होने के लिए नगला छड़े गए थे। जहां उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इस दौरान हमलावरों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की थी। जिससे वे गंभीर घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। (संसू) मां-बेटे को मारपीट कर घायल किया

कुरावली : एटा के वनगांव निवासी मायादेवी पुत्र नितिन के साथ शनिवार को कस्बा में पुराने बस स्टैंड के पास बस से उतरी, तभी वहां मौजूद कुछ अराजकतत्वों ने मां-बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। (संसू) जमीन पर कब्जा करने का आरोप

कुरावली : क्षेत्र के गांव लुखुरपुरा निवासी लालसिंह ने तहरीर दी है कि उनकी जमीन पर धान की फसल खड़ी थी। इसे महेश पक्ष ने काटकर जमीन पर कब्जा कर लिया है। शिकायतकर्ता ने कार्रवाई की मांग की है। (संसू) बाइक पर बैठाकर पार की नकदी

बेवर : क्षेत्र के गांव माधौनगर निवासी लालूसिंह शनिवार को पुत्री की शादी के लिए सामान खरीदने को बाजार आए थे। उनके पास 50 हजार रुपये थे। अस्पताल तिराहे के पास दो युवकों ने उनसे रास्ता पूछने के बहाने उन्हें अपनी बाइक पर बैठा लिया और उनकी जेब में रखी नकदी पार कर दी। उन्होंने घटना की तहरीर दी है। (संसू)

युवक को मारपीट कर घायल किया

घिरोर : क्षेत्र के गांव नगला भूड़ निवासी सुदीश कुमार को गांव के लव पक्ष ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया गया है। पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर दी है। (संसू)

पराली जलाने के विवाद में मारपीट

किशनी : क्षेत्र के गांव सठिगवां निवासी किताबश्री पत्नी जसकरन ने थाने में तहरीर दी है कि शुक्रवार को उसके देवर विनोद ने उस पर पराली जलाने का आरोप लगाते हुए उसे मारपीट कर घायल कर दिया है। बचाने आए उसके पुत्र रामू को भी मारापीटा। (संसू) परिक्रमा मार्ग पर कब्जे का आरोप

किशनी : क्षेत्र के गांव ढकरोई के प्रधान रमेश चंद्र यादव ने एसडीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि गांव के परिक्रमा मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिससे गांव के लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। (संसू) महिला को मारपीट कर घायल किया

किशनी : क्षेत्र के गांव आवाजपुर निवासी श्रीदेवी पत्नी सुखदेव ने तहरीर दी है कि उनके छह पुत्रियां हैं, पुत्र नहीं है। इसी के चलते उनके परिवार के लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते है। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया।(संसू) दंपती को मारपीट कर घायल किया

कुरावली : क्षेत्र के गांव नगला नंदे निवासी ओमप्रकाश गुरुवार शाम अपने घर में थे तभी गांव के कमलेश पक्ष ने घर में मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आई उनकी पत्नी विनीता को भी मारापीटा। (संसू)

बाइक नहर में गिरी, दो युवक घायल

कुरावली : थाना घिरोर के गांव शाहजहांपुर निवासी अजहर अपने साथी शमीम निवासी एटा को बाइक पर बैठाकर महमूदपुर जा रहे थे। शनिवार रात करीब आठ बजे गांव शरीफपुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिससे दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। घटना के समय नहर में पानी नहीं था। (संसू)

समाधान दिवस में सुनी गई शिकायतें

बिछवां : शनिवार को सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आई शिकायतों पर सुनवाई के बाद कार्रवाई की गई। थाना बिछवां में सिर्फ एक शिकायती पत्र आया। जिसके निस्तारण के लिए टीम को मौके पर भेजा गया। (संसू)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.