Move to Jagran APP

फर्जी लाइसेंस पर खरीद ली रिवाल्वर, रिपोर्ट दर्ज

जासं मैनपुरी जालसाज ने दूसरे व्यक्ति के नाम पर जारी शस्त्र लाइसेंस की द्वितीय प्रति तैयार करा

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 03:57 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 03:57 AM (IST)
फर्जी लाइसेंस पर खरीद ली रिवाल्वर, रिपोर्ट दर्ज
फर्जी लाइसेंस पर खरीद ली रिवाल्वर, रिपोर्ट दर्ज

जासं, मैनपुरी : जालसाज ने दूसरे व्यक्ति के नाम पर जारी शस्त्र लाइसेंस की द्वितीय प्रति तैयार कराकर आ‌र्म्स डीलर से रिवाल्वर खरीद दी। मामले का राजफाश होने पर लाइसेंस धारक ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस जालसाज की तलाश में जुट गई है।

loksabha election banner

थाना कुर्रा के गांव अंबरपुर निवासी सुनील कुमार ने वर्ष 2011 में पिस्टल का लाइसेंस प्राप्त किया था। वर्ष 2012 में पिस्टल खरीद कर लाइसेंस पर चढ़वा ली थी। तब से पिस्टल उन्हीं के पास है। वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव के दौरान उन्हें पिस्टल को अमित गन हाउस स्टेशन रोड शहर मैनपुरी में जमा कर दिया था। कुछ दिन पहले इटावा पुलिस उनके पास पहुंची और उनसे रिवाल्वर के संबंध में पूछताछ की। सुनील ने बताया कि उसके पास पिस्टल का लाइसेंस है। उसकी पिस्टल आ‌र्म्स डीलर के यहां जमा है। इस पर पुलिस कर्मी हैरान रह गए। पुलिस कर्मियों ने सुनील को बताया कि उसके लाइसेंस पर दर्ज रिवाल्वर से आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया है।

पुलिस कर्मियों ने बताया कि सुनील के लाइसेंस की द्वितीय प्रति तैयार की गई है। जिस पर इटावा स्थित प्रधुम्न आ‌र्म्स डीलर के यहां से रिवाल्वर खरीदी गई है। लाइसेंस पर अज्ञात व्यक्ति की फोटो लगी हुई है। मामला पकड़ में न आए, इसलिए जालसाज ने सुनील के लाइसेंस पर दर्ज रिवाल्वर की बिक्री शहर के मुहल्ला छपट्टी निवासी उपेंद्र कुमार के नाम दिखाने के बाद दूसरी रिवाल्वर को क्रय किया है। लाइसेंस धारक सुनील कुमार ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.