Move to Jagran APP

फणि चक्रवात का असर, धूल भरी हवाओं से दिक्कत

शुक्रवार को दिन-रात का तापमान भी आया नीचे शीतल हवाओं से मिली राहत।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 May 2019 10:06 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 06:19 AM (IST)
फणि चक्रवात का असर, धूल भरी हवाओं से दिक्कत
फणि चक्रवात का असर, धूल भरी हवाओं से दिक्कत

मैनपुरी, जागरण संवाददाता। फणि चक्रवात का असर ही कहा जाएगा, कई दिन से सता रही गर्मी का मिजाज शुक्रवार को राहत देने वाला रहा। फणि चक्रवात की वजह से रात और दिन में धूल भरी तेज हवाएं चलीं तो तापमान भी कम हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन धूल भरी हवाएं चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

शुक्रवार बीती रात से ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया था। धूल भरी हवाओं का असर शुक्रवार सुबह और दोपहर होने तक बना रहा। ऐसे मौसम से पारा तो नीचे आया ही, साथ ही सुबह शीतल हवाओं के चलने से भी लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई।

दो दिन पहले तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंच गया था। परंतु शुक्रवार को अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री नीचे आ गया था, यह गुरुवार रात 26 डिग्री से. दर्ज किया गया। हवा चलने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास कम हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.