Move to Jagran APP

धूमधाम से मना भगवान का तप कल्याणक महोत्सव

भगवान चंद्रप्रभु एवं पा‌र्श्वनाथ का जन्म तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से साथ मनाया गया। भव्य रथयात्रा निकाल नगर भ्रमण किया गया। जगह-जगह रथ रोककर भगवान का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Jan 2019 10:23 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jan 2019 10:23 PM (IST)
धूमधाम से मना भगवान का तप कल्याणक महोत्सव
धूमधाम से मना भगवान का तप कल्याणक महोत्सव

मैनपुरी । भगवान चंद्रप्रभु एवं पा‌र्श्वनाथ का जन्म तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। भव्य रथयात्रा निकाल नगर भ्रमण किया गया। जगह-जगह रथ रोककर भगवान का पूजन कर आशीर्वाद लिया। भोगांव और करहल में भी धूमधाम से पा‌र्श्वनाथ का तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया।

loksabha election banner

मंगलवार की सुबह शहर के करहल रोड स्थित मुहल्ला लोहाई स्थित मंदिर से भगवान पा‌र्श्वनाथ और चंद्रप्रभु की आरती उतारी। मंत्रोच्चार के साथ उनका पूजन किया गया। इसके बाद भगवान को आकर्षक रथ पर विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। करहल रोड से शुरू हुई रथयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। रास्ते में जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने रथ को रोककर भगवान की आरती उतार उनकी उपासना की।

रथयात्रा में फीरोजाबाद से झांकी के साथ आए कलाकारों ने समां बांध दिया। भक्तिमय गीतों पर थिकरते कलाकारों का अभिनय देख झांकी के साथ चल रहीं समाज की महिलाएं और पुरुष भी झूमने लगे। बाद में उपवन मंदिर में भगवान की प्रतिमाओं को पालकी में विराजित कर पूजन किया गया। शाम के समय में आरती उतार भगवान को पालने में झुलाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद थे।

इस मौके पर अजय जैन, गौरव जैन, संजय लोहिया, अभिषेक जैन, संजय जैन, सम्यक जैन, अभिषेक, रौनक, यश, ध्रुव जैन, पारस जैन, नमन जैन, ऋषभ जैन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.