गुरुजी चुनाव में व्यस्त, धूल फांक रहीं किताबें, विद्यार्थी परेशान
मैनपुरी जासं। गुरुजी चुनाव में व्यस्त हैं। नौनिहालों के लिए आई किताबें गोदामों में धूल फांक रही हैं। सुल्तानगंज बेवर और जागीर ब्लाक के स्कूलों में पुरानी किताबों से पढ़ाई कराई जा रही है।
जासं, मैनपुरी: गुरूजी चुनाव में व्यस्त हैं। नौनिहालों के लिए आई किताबें गोदामों में धूल फांक रही हैं। सुल्तानगंज, बेवर और जागीर ब्लाक के स्कूलों में पुरानी किताबों से पढ़ाई कराई जा रही है।
किताबों की लेटलतीफी से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों की कक्षाएं प्रभावित न हों, इस उद्देश्य से उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने स्कूल खुलने से पूर्व पाठ्य पुस्तक की उपलब्धता शुरू करा दी थी। बावजूद इनके लिए जो नई किताबें आईं हैं वह गोदामों से बाहर नहीं निकल पाई हैं।
शैक्षिक सत्र 2018-19 में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में छमाही पेपर के दौरान बच्चों को किताबें मिल पाई थीं। जबकि कई विषय के पाठ्यक्रम में बदलाव भी किया गया था। शासन के निर्देश पर इस सत्र समय रहते बच्चों को किताबें मुहैया कराने की योजना शिक्षा परिषद ने बनाई थी। जिसे अमल भी किया लेकिन स्थानीय तौर पर खास गंभीरता नहीं दिखाई गई। पौने एक लाख के करीब किताबों में कुछ वितरित करते हुए जिम्मेदार बैठ गए। बाद में वह बची हुई किताबें स्कूलों की गोदामों में साल भर धूल फांकती रही। सर्दियों के मौसम में कुछ जगहों पर बच्चों द्वारा किताबें जलाई भी गईं थीं। पूछने पर संबंधित अधिकारियों ने लीपापोती कर उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया था। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि किताबें वितरण की प्रक्रिया चुनाव के बाद दो दिन में करा ली जाएगी।