स्वतंत्रता दिवस पर जिले में लगाए गए नौ लाख पौधे
साढ़े आठ लाख पौधे लगाने का था लक्ष्य, अकेले वन विभाग ने लगाए 3.75 लाख पौधे।
मैनपुरी: स्वतंत्रता दिवस पर जिले में नौ लाख पौधे रोपित कर रिकॉर्ड बनाया गया। इस सराहनीय कार्य में वन विभाग के अलावा जिले के अन्य विभागों ने भी सहयोग किया। पौधरोपण की शुरुआत भोगांव के यूीपीएसआइडीसी क्षेत्र से सचिव समाज कल्याण चंद्रपाल ¨सह ने की। जिसके बाद पूरे जिले में पौधरोपण किया गया।
जिले को इस बार 11.57 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला था। जिसमें साढ़े आठ लाख पौधे स्वतंत्रता दिवस पर रोपे जाने थे। सभी विभागों ने मिलकर जिले में नौ लाख पौधे रोपित किए। सचिव समाज कल्याण व जिले के नोडल अधिकारी चंद्रपाल ¨सह ने भोगांव के यूपीएसआइडीसी क्षेत्र में 721 पौधे रोपित किए। कार्यक्रम में शामिल होने वाले बच्चों को भी पांच सौ पौधे रोपण के लिए दिए गए। बुधवार को वन विभाग ने कुल 3.75 लाख पौधे रोपित किए। वहीं अन्य विभागों ने 5.20 लाख पौधे लगाए। जिसमें सर्वाधित ग्राम विकास विभाग ने 2.10 लाख, पंचायत राज विभाग ने 54 हजार, शिक्षा विभाग ने 67 हजार, राजस्व विभाग ने 42 हजार पौधों का योगदान दिया। वहीं आरसी महिला डिग्री कॉलेज में आम, जामुन, कटहल, नीम, कंजी, बेल, ढाक, अर्जुन आदि के लगभग 250 पौधे रोपित किए गए। बेवर के खंड विकास अधिकारी कार्यालय में बीडीओ आशीष शुक्ला ने प्रधानों संग 51 पौधे रोपित किए। थाना बेवर में प्रभारी निरीक्षक पहुंप ¨सह ने चेयरमैन सुनीति गुप्ता ने पौधरोपण किया। कुरावली में नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा व धर्मेंद्र वर्मा ने डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र ¨सह राठौर के साथ थाना परिसर में पौधरोपण किया। नगर पंचायत कार्यालय के बाहर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, जलकल परिसर आदि में लगभग तीन हजार पौधे रोपे गए।