Move to Jagran APP

अवैध संबंधों के चलते युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

चक्की संचालक की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव चक्की के बाहर पड़ा मिला। घटना से सनसनी फैल गई। परिजनों ने अवैध संबंधों में हत्या का आरोप लगाया है। दो नामजद आरोपित व उनके अन्य परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Mar 2019 10:05 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 06:22 AM (IST)
अवैध संबंधों के चलते युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या
अवैध संबंधों के चलते युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

भोगांव (मैनपुरी) । चक्की संचालक की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव चक्की के बाहर पड़ा मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने अवैध संबंधों में हत्या का आरोप लगाया है। दो नामजद आरोपित व उनके अन्य परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

loksabha election banner

भोगांव क्षेत्र के गांव परतापुर के रवि कश्यप (22) गांव के पास जीटी रोड पर आटा चक्की का संचालन करते थे। यह जगह उन्होंने गांव की नसीमन बेगम से किराए पर ले रखी थी। यहां छह साल से चक्की का संचालन चल रहा था। परिजनों के अनुसार सुरक्षा के लिए रवि रात को चक्की के बाहर कर्मचारी के साथ सो जाते थे।

मंगलवार शाम खाना खाने के बाद चक्की के बाहर तख्त पर सोये हुए थे। कर्मचारी गांव का ही विक्रांत पड़ोसी गांव नरसिंहपुर में नौटंकी देखने चला गया था। सुबह पांच बजे लौटा तो रवि बिस्तर पर नहीं मिले। पास ही खून पड़ा था। यह देख विक्रांत हैरान रह गया। खून के निशानों के पीछे गया तो पास ही रवि कश्यप का लहूलुहान शव पड़ा था।

जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। रवि के शरीर पर चाकुओं के हमले के कई घाव थे। रवि के भाई ने बताया कि रवि के एक युवती के साथ तीन साल से अवैध संबंध थे। युवती के रिश्तेदार विरोध करते थे। इसी को लेकर युवती के रिश्तेदार जमालुउद्दीन निवासी गांव तिसाह, औंछा व शरीफ निवासी परतापुर ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर रवि की हत्या की है।

घटना दो समुदायों के बीच की है, इसलिए अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए। पुलिस ने दोनों नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस किसी भी प्रकार के सांप्रदायिक तनाव से इन्कार कर रही है। - पोस्टमार्टम में नहीं निकली गोली

रवि के शरीर पर दो घाव ऐसे थे, जिन्हें देखकर गोली मारने का अनुमान लगाया जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो चिकित्सकों ने गोली लगने की बात से इन्कार किया। वहीं चाकू से पहुंचाए गए एक दर्जन घाव शरीर पर मिले। - कई बार हुआ था विवाद

रवि कश्यप व उसकी प्रेमिका के अवैध संबंधों को दोनों के परिजनों का मूक समर्थन था, लेकिन युवती के रिश्तेदार विरोध करते थे। इस विरोध के बावजूद संबंधों को रखना रवि कश्यप की हत्या की वजह बन गया। ससुराल नहीं जाती थी प्रेमिका

रवि कश्यप की प्रेमिका की शादी चार साल पहले हो गई थी। शादी के बाद उसके रवि कश्यप के साथ प्रेम संबंध हो गए तो उसने ससुराल जाना छोड़ दिया। युवती का पति कई बार लेने आया, लेकिन वह जाने के लिए तैयार नहीं होती थी। प्रेमिका सहित तीन हिरासत में

पुलिस ने रवि कश्यप की प्रेमिका व दो रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने दोनों आरोपितों को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। सभी से पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.