Move to Jagran APP

लापता मजदूर की हत्या, शव खेत में मिला

कुरावली संसू। लापता मजदूर की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। तलाश शुरू हुई तब घटना की जानकारी हुई। मृतक को बेरहमी से पीटा गया है। उसकी एक आंख फोड़ दी गई है। शरीर पर चोटों के कई निशान मौजूद हैं। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 12:06 AM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 06:22 AM (IST)
लापता मजदूर की हत्या, शव खेत में मिला
लापता मजदूर की हत्या, शव खेत में मिला

संसू, कुरावली: लापता मजदूर की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। मृतक को बेरहमी से पीटा गया है। उसकी एक आंख फोड़ दी है। शरीर पर चोटों के कई निशान मौजूद हैं। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

loksabha election banner

थाना कुरावली क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी सुघर सिंह (35) कस्बा कुरावली के पास स्थित मूंगफली के प्लांट पर नौकरी करते थे। मंगलवार सुबह काम करने प्लांट पर आए, लेकिन लौटकर नही पहुंचे। उनकी तलाश शुरू हुई। इसी बीच जीटी रोड पर रामलीला मैदान के पीछे धान के खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान सुघर सिंह के रूप में होते ही घर में कोहराम मच गया। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के शरीर पर चोटों के तमाम निशान थे। आंख फोड़कर उनकी बेरहमी से हत्या की गई थी। पुलिस और फोरेसिक टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि गांव आठपुरा निवासी पवन पुत्र तुकमान ने सुघर सिंह की हत्या की है। दोनों ने मंगलवार दोपहर साथ-साथ शराब पी थी। दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मजदूर की मौत के बाद नाबालिग बच्चों के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। इंस्पेक्टर कुरावली शिवकुमार चौहान ने बताया कि आरोपित को तलाश किया जा रहा है। जल्द पकड़ लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.