Move to Jagran APP

पेशी पर कन्नौज गए बंदी ने पिया कांच का पावडर

हत्या व अपहरण के मामले में पेशी पर कन्नौज गए बंदी ने कांच का पाउडर पी लिया। हालत बिगड़ने पर यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बंदी की हालत खतरे के बाहर बताई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 10:20 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 10:20 PM (IST)
पेशी पर कन्नौज गए बंदी ने पिया कांच का पावडर
पेशी पर कन्नौज गए बंदी ने पिया कांच का पावडर

मैनपुरी (जागरण संवाददाता) । हत्या व अपहरण के मामले में पेशी पर कन्नौज गए बंदी ने कांच का पावडर पी लिया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बंदी की हालत खतरे के बाहर बताई है।

loksabha election banner

कन्नौज के तिर्वा निवासी अवधेश कुमार हत्या व अपहरण का आरोपित है। उसके खिलाफ कन्नौज न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। करीब एक साल पहले उसे प्रशासनिक आधार पर जिला कारागार लाया गया था। तभी से वह यहां निरुद्ध है। पेशी की तारीख पर उसे मैनपुरी पुलिस कड़ी सुरक्षा में कन्नौज अदालत ले जाती है। मंगलवार को इस मामले में सुनवाई की तारीख थी। पुलिस कर्मी उसे पेशी पर कन्नौज ले गए थे। पेशी के बाद दोपहर उसकी हालत बिगड़ गई। वह पेट में तेज दर्द होने की बात कह रहा था। पुलिस कर्मी उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। बंदी ने बताया कि उसने कांच पाउडर पी लिया है। यह सुनकर पुलिस कर्मी हैरान रह गए। उसे तत्काल मैनपुरी लेकर आए। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे के बाहर बताई है। पुलिस कर्मी के मुताबिक जेल से निकलने के बाद बंदी उनकी निगरानी में रहा। इस दौरान उसे कुछ भी खाने-पीने नहीं दिया गया। कांच का पावडर भी उपलब्ध होना संभव नहीं था। चिकित्सकों के मुताबिक बंदी ने कांच पावडर पिया है या नहीं, यह अल्ट्रासाउंड से पता चल सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.