Move to Jagran APP

नेताजी जल्द लेंगे बड़ा फैसला: शिवपाल

मैनपुरी, बिछवां : सपा नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल ¨सह यादव ने शुक्रवार को कहा कि जल्द ही मु

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Sep 2017 10:37 PM (IST)Updated: Fri, 15 Sep 2017 10:37 PM (IST)
नेताजी जल्द लेंगे बड़ा फैसला: शिवपाल
नेताजी जल्द लेंगे बड़ा फैसला: शिवपाल

मैनपुरी, बिछवां : सपा नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल ¨सह यादव ने शुक्रवार को कहा कि जल्द ही मुलायम ¨सह यादव (नेताजी) कोई बड़ा फैसला लेंगे। हम सब उनका आदेश मानेंगे। अब तक नेता जी का काफी अपमान हुआ, जो बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि अगला लोकसभा चुनाव नेताजी मैनपुरी से ही लड़ेंगे।

loksabha election banner

शिवपाल ¨सह सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव हरनागरपुर में पूर्व फौजी इंद्रपाल ¨सह यादव की मूर्ति का अनावरण करने आए थे। अखिलेश यादव के सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने के सवाल पर कहा कि अखिलेश ने तीन महीने में अध्यक्ष पद छोड़ने को कहा था। जो वादा किया था, वह उन्हें पूरा करना चाहिए। सपा में कौन विवाद करा रहा है? इस सवाल पर शिवपाल ने जवाब दिया- समय आने पर पता चलेगा। उन्होंने अगला लोकसभा चुनाव मुलायम ¨सह यादव के मैनपुरी से लड़ने का संकेत दिया। मुलायम ¨सह यादव वर्तमान में आजमगढ़ से सांसद हैं। मैनपुरी में चुनाव जीतने के बाद उन्होंने ये सीट छोड़ दी और उनके स्थान पर उनके पौत्र तेज प्रताप यादव सांसद निर्वाचित हुए थे।

पूर्व मंत्री शिवपाल ने कहा कि पहले सीमा पर सैनिक शहीद होते थे, तो घर पर केवल उनके कपड़े आते थे। नेताजी जब रक्षामंत्री बने तो उन्होंने शहीद सैनिकों का पार्थिव शरीर घर पहुंचाने की व्यवस्था की। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो गई है। केंद्र सरकार ने काला धन लाकर सभी के खाते में 15-15 लाख रुपये भेजने का दावा किया था, लेकिन किसी के खाते में रुपये नहीं पहुंचे। कर्जमाफी में भी किसानों के साथ धोखा हुआ है।

इससे पूर्व शिवपाल सिंह शहर के करहल चौराहा स्थित व्यापारी नेता वोट ¨सह यादव के यहां भी पहुंचे। इस दौरान सुजान ¨सह यादव, सुनील यादव, सतीश ¨सह, डीसीबी चेयरमैन रामकुमार यादव मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.