Move to Jagran APP

आजमगढ़ से मुलायम का मोहभंग, मैनपुरी से लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनाव

मुलायम सिंह यादव मैनपुरी में विवाह समारोह में आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव मैं खुद मैनपुरी से ही लड़ूंगा। यहां की जनता को मेरे स्नेह तथा प्यार की जरूरत है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 10 Dec 2017 02:06 PM (IST)Updated: Sun, 10 Dec 2017 03:00 PM (IST)
आजमगढ़ से मुलायम का मोहभंग, मैनपुरी से लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनाव
आजमगढ़ से मुलायम का मोहभंग, मैनपुरी से लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनाव

मैनपुरी (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने आज मैनपुरी में बड़ी घोषणा की है। समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी से उनका लगाव जगजाहिर है। पूर्व रक्षा मंत्री का आज मैनपुरी प्रेम फिर से जाग गया। 

loksabha election banner

मुलायम सिंह यादव आज मैनपुरी में एक विवाह समारोह में आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव मैं खुद मैनपुरी से ही लड़ूंगा। यहां की जनता को मेरे स्नेह तथा प्यार की जरूरत है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव 2014 में लोकसभा का चुनाव मैनपुरी के साथ ही आजमगढ़ से लड़े थे। इन दोनों जगह से उनको जीत मिली थी। अब मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से ही चुनाव लडऩा चाहते हैं। मुलायम सिंह यादव के 2014 में मैनपुरी सीट छोडऩे के बाद यहां से उप चुनाव में उनके भतीजे तेज प्रताप सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव मैं खुद मैनपुरी से ही लड़ूंगा। यहां की जनता को मेरे स्नेह तथा प्यार की जरूरत है। 

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीच कहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर का बयान बेहद दुखद है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ 'विवाह' करने वाली महिला भेजा गया जेल, राजद्रोह का केस

उनको इस तरह का बयान देने से पहले कम से कम सौ बार सोचना चाहिए था। कांग्रेस ने भले ही उनको निलंबित कर दिया है, लेकिन ऐसे नेता को तो पार्टी से ही बर्खास्त कर देना चाहिए।

मुलायम ने कहा कि कांग्रेस नेता द्वारा प्रधानमंत्री के लिए ‘नीच’ शब्द का इस्तेमाल करना निश्चित तौर पर गलत है। इस तरह की भाषा बोलने वाले व्यक्ति को न केवल निलंबित कर दिया जाना चाहिए, बल्कि उसे पार्टी से भी निष्कासित कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में बहुत बड़ा अन्तर आया है। पहले की राजनीति और अब की राजनीति मे बड़ा बदलाव हुआ है। सकारात्मक राजनीति लुप्त हो गयी है। एक दूसरे पर कीचड़ उछालना आम बात हो गयी है। 

यह भी पढ़ें: 'मेरे सैंय्या सुपरस्टार' पर झूमकर नाचीं भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता

गुजरात में विधानसभा के चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि ईवीएम पर हमको भी विश्वास नहीं है। गुजरात चुनाव में समाजवादी पार्टी की संभावना के बारे में उन्होंने कहा कि पांचों सीट हारेंगे।

यह भी पढ़ें: हमको मूल्य व आदर्श सिखाने वाली शिक्षा की जरूरत : योगी आदित्यनाथ

पार्टी को यहां पर सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने थे, तभी जनता समझती की समाजवादी पार्टी गुजरात को लेकर गंभीर है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.