Move to Jagran APP

Mulayam Singh Yadav: मुलायम के गढ़ में शुरू हुई प्रार्थनाएं, मैनपुरी में सपाई कर रहे नेताजी के लिए हवन

Mulayam Singh Yadav नेताजी के स्वास्थ्य की चिंता में डूबा मैनपुरी। सपाइयों ने हवन कर की दीर्घायु होने की प्रार्थना। मुलायम सिंह यादव वर्तमान में मैनपुरी सीट से लोकसभा सदस्य हैं। लगातार पांचवी बार चुने गए हैं यहां से सांसद।

By Dileep SharmaEdited By: Tanu GuptaPublished: Mon, 03 Oct 2022 12:50 PM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 12:50 PM (IST)
Mulayam Singh Yadav: मुलायम के गढ़ में शुरू हुई प्रार्थनाएं, मैनपुरी में सपाई कर रहे नेताजी के लिए हवन
मैनपुरी में अपने नेताजी मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के लिए हवन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता।

मैनपुरी, जागरण टीम। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य खराब होने की खबर के बाद उनके समर्थक और करीबी चिंता में डूबे हैं। नेताजी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु होने की कामना की जा रही हैं। सोमवार को सपाइयों ने हवन कर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

loksabha election banner

यह भी पढ़ेंः Mulayam Singh Yadav: वेंटिलेंटर पर मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे बेटे अखिलेश, पोती ने जारी की ताजा तस्वीर

1996 से मुलायम का गढ़ रहा है मैनपुरी

मैनपुरी को मुलायम सिंह यादव का गढ़ कहा जाता है। वह यहां से वर्तमान में सांसद हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट 1996 से सपा के ही कब्जे में हैं और मुलायम सिंह की बीते चुनाव में पांचवी बार जीते थे। नेताजी का स्वास्थ्य बिगड़ने की खबरों के बाद उनके समर्थकों में बेचैनी छायी हुई है। सोमवार को सपा नेताओं ने दीवानी रोड स्थित यादव महासभा भवन पर हवन का आयोजन किया। हवन में आहूतियां दें नेताजी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने बताया कि सभी कार्यकर्ता नेताजी के स्वास्थ्य लाभ की दुआ कर रहे हैं। हवन करने वालों में निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, तोताराम यादव, मानवेंद्र सिंह, सुबोध यादव, दीपू यादव, राजू चाैधरी, गोपालदास लोधी, शुभम जाटव आदि शामिल थे। शाम को भी आवास विकास स्थित सपा जिला कार्यालय पर हवन किया जाएगा। जिले में लोग पार्टी के अपने संपर्कों को फोन कर नेताजी का हाल जान रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Mulayam Singh Yadav: पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद से सुधरा नहीं मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य

मुलायम के लिए लगातार चल रहीं प्रार्थनाएं

मुलायम सिंह के करीबी प्रो. केसी यादव ने बताया कि जब से खबर सुनी है, चिंता हो रही है। मुलायम सिंह यादव बहुत संघर्षशील नेता रहे हैं, इस संघर्ष में वह विजयी रहेंगे। बरनाहल के पूर्व ब्लाक प्रमुख शक्तिवीर सिंह यादव भी मुलायम सिंह के स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह लगातार नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। उम्मीद है वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। भोगांव के मदन इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य और मुलायम सिंह के करीबी कामता सिंह ने बताया कि नेताजी के साथ उनके लाखों समर्थकों की दुआएं हैं। वह जल्द स्वस्थ्य होंगे, यही प्रार्थना कर रहे हैं। करहल निवासी पूर्व राज्यमंत्री सुभाषचंद यादव ने बताया कि वह लगातार सैफई परिवार के संपर्क में हैं। ईश्वर से कामना कर रहे हैं कि नेताजी जल्द स्वस्थ होकर आएं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.