Move to Jagran APP

शिक्षण अपहरण कांड में मोहित के आधा दर्जन साथी पुलिस रडार पर

पुलिस को मिल रहे मोहित के खिलाफ सबूत अस्पताल में भर्ती शिक्षक नहीं दे पा रहे जानकारी आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 09:54 PM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 06:23 AM (IST)
शिक्षण अपहरण कांड में मोहित के आधा दर्जन साथी पुलिस रडार पर
शिक्षण अपहरण कांड में मोहित के आधा दर्जन साथी पुलिस रडार पर

मैनपुरी, जागरण संवाददाता। शिक्षक अपहरण के मामले का राजफाश करने में जुटी पुलिस को लगातार नई जानकारियां मिल रही हैं। अब तक मोहित यादव के अलावा उसके आधा दर्जन साथी पुलिस के रडार पर आ चुके हैं। पुलिस को यकीन है कि मोहित यादव ने ही उप प्रधानाचार्य का अपहरण कराया है। हालांकि, पीड़ित उप प्रधानाचार्य ने इस मामले में पुलिस को कोई जानकारी अब तक नहीं दी है। उनका सैफई में इलाज चल रहा है।

loksabha election banner

नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव के उप प्रधानाचार्य मदन कुमार को मंगलवार रात अगवा कर लिया और अगले दिन गोली मार दी थी। घटना के समय उनके साथ मोहित यादव भी था। पुलिस जांच में पता चला कि मोहित यादव ने शिक्षक को छुड़ाने के लिए फिरौती दिलाई है। इसके लिए शिक्षक के खाते से रुपये निकाले गए हैं।

पुलिस की जांच में घटना का मास्टरमाइंड मोहित यादव निकला। उसके बारे में गहराई से छानबीन की तो चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं हैं। मोहित के घर और ठिकानों से पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं हैं। सूत्रों ने हथियार बरामद होने का भी दावा किया है। सर्विलांस के जरिए मोहित यादव के संबंध शातिर अपराधियों से होने के पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस भी इसको लेकर हैरान है। मोहित के आधा दर्जन साथी पुलिस के रडार पर हैं। सभी की तलाश तेजी से शुरू हो गई है। पुलिस अब तक अपने पत्ते खोलने के लिए तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर भोगांव पीआर शर्मा ने बताया कि मामले का जल्द राजफाश हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.