Move to Jagran APP

पुलिस के खौफ से पलायन कर गए गांव के पुरुष, महिलाएं-बच्चे घरों में कैद

दरोगा व होमगार्ड के हथियार लूटने से हरकत में आई पुलिस, 32 पर रिपोर्ट, दो गिरफ्तार।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 09:56 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 09:56 PM (IST)
पुलिस के खौफ से पलायन कर गए गांव के पुरुष, महिलाएं-बच्चे घरों में कैद
पुलिस के खौफ से पलायन कर गए गांव के पुरुष, महिलाएं-बच्चे घरों में कैद

मैनपुरी, जासं : वाहन चोरी में आरोपित घिरोर क्षेत्र के गांव नगला जोरवार के गो¨वद की तलाश में आई फीरोजाबाद पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। घटना के बाद मैनपुरी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। पुलिस के खौफ से नगला जोरवार के पुरुष पलायन कर गए हैं। महिलाएं-बच्चे घरों में कैद हैं। गलियों में सन्नाटा है। हमले के शिकार फीरोजाबाद की चौकी अरांव के दारोगा सत्यपाल ने 12 नामजद, 20 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपित धर्मेद्र व जयप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

बंधक बनाए गए दारोगा व उसके हमराह होमगार्ड रामसुरेश को गंभीर चोटें आईं थीं। मारपीट कर उनके हथियार लूट लिए गए थे। पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया है। रात में ही कई थानों की पुलिस ने गांव में तलाशी अभियान चलाया था। खेत में छिपाए गए दोनों असलाह रिवॉल्वर व रायफल देर रात बरामद कर लिए गए थे। पुलिस की आक्रामक कार्रवाई से गांव की महिलाएं-बच्चे अब तक दहशत में हैं। गुरुवार को वह पशुओं को चारा देने के लिए ही घर से नहीं निकले। अपरिचित को देखकर खिड़कियां भी बंद हो जाती हैं। इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट: गो¨वद, जयप्रकाश, जितेंद्र, हुकुम ¨सह, सतेंद्र, ¨सटू, चंद्रवीर, बीके, अखिलेश, प्रेमपाल, छोटू, धर्मेद्र को नामजद कराया गया है। 20 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.