विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने किया हंगामा
मैनपुरी जासं। थाना बेवर क्षेत्र के गांव करमुल्लापुर निवासी बबलू पुत्री सुघर सिंह का विवाह 24 मई को शहर कोतवाली के गांव अस्यौली निवासी देवू से हुआ था। बबली गंभीर रूप से बीमार चल रही थी। रविवार शाम उनकी मौत हो गई। मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों पर सही से इलाज न कराने का आरोप लगाते हए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण पता चल सकेगा।
जासं, मैनपुरी: थाना बेवर क्षेत्र के गांव करमुल्लापुर निवासी बबलू पुत्री सुघर सिंह का विवाह 24 मई को शहर कोतवाली के गांव अस्यौली निवासी देवू से हुआ था। बबली गंभीर रूप से बीमार चल रही थी। रविवार शाम उनकी मौत हो गई। मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों पर सही से इलाज न कराने का आरोप लगाते हए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण पता चल सकेगा। जानलेवा हमला के आरोपित को भेजा जेल
भोगांव : थाना पुलिस ने फरार चल रहे जानलेवा हमला के नामजद अभियुक्त गांव गोविदेपुर निवासी रिषी पुत्र राजवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संसू अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
संसू, बिछवां : थाना भोगांव क्षेत्र के गांव मलपुर निवासी सुखराम (60) रविवार शाम करीब पांच बजे बाजार से गांव जा रहे थे। नगला जीसुख के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया, रास्ते में उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई गई है।