बहन की आनी थी बरात, भाई का शव पहुंचा
मैनपुरी, कुरावली : शुक्रवार को जिस घर में बरात आनी थी, वहां दुल्हन के भाई का शव पहुंचा। शादी की खरीदारी करने बाइक से गए भाईकी वैन से टक्कर होने से मौत हो गई।
मैनपुरी, कुरावली : शुक्रवार को जिस घर में बरात आनी थी, वहां दुल्हन के भाई का शव पहुंचा। शादी की खरीदारी करने बाइक से गए भाई की वैन से टक्कर होने से मौत हो गई। परिजनों ने घटना को रंजिश के चलते टक्कर मारकर हत्या बताया है। शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।
थाना कुरावली के गांव राजलपुर निवासी अमर ¨सह की पुत्री फूलन देवी का रिश्ता एटा के थाना सकीट क्षेत्र स्थित गांव नगला गंगी निवासी जोगराज के साथ तय हुआ था। शुक्रवार को बरात आनी थी। परिजन और रिश्तेदार शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। अमर ¨सह का छोटा पुत्र जगमोहन (19) बाइक से शादी का सामान खरीदने कस्बा कुरावली गया था। दोपहर दो बजे राजलपुर के पास सामने से आ रही वैन ने टक्कर मार दी। जगमोहन की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वैन लेकर फरार हो गया। वैन को गांव का विजय कुमार चला रहा था।
परिजनों के अनुसार, एक साल पहले विजय और जगमोहन के बीच झगड़ा हुआ था। इसको लेकर विजय रंजिश मानता था। कई बार जगमोहन को ठिकाने लगाने की धमकी दे चुका था। पुरानी रंजिश को लेकर विजय ने वैन से टक्कर मारकर जगमोहन की हत्या की है। परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। हालांकि, शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
हादसे में दुल्हन के भाई की मौत की सूचना मिलने पर दूल्हा पक्ष के लोग भी पोस्टमार्टम पर आ गए। मातम के माहौल में दोनों ही पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए शादी की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। एसओ कुरावली आरके ¨सह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
पिकअप से कुचलकर किशोर की मौत
संवाद सूत्र, भोगांव : मंडी में मूंगफली बेचने के लिए पिकअप वाहन से जा रहे एक किशोर को छोटी-सी लापरवाही भारी पड़ी। गड्ढे में वाहन का टायर जाने से बोरियों के ऊपर बैठा किशोर नीचे आ गिरा और वाहन की पहिये से कुचलकर उसकी मौत हो गई।
गांव भदौरा निवासी मुकेश कुमार का 14 वर्षीय पुत्र रवि शुक्रवार दोपहर पिकअप वाहन में मूंगफली की बोरियां लादकर बेचने के लिए मंडी जा रहा था। वह बोरियों के ऊपर बैठा था। गांव से निकलते ही सड़क पर बने गड्ढे में पहिया जाने से वाहन में जोरदार झटका लगा। बोरियों के ऊपर बैठा रवि नीचे आ गिरा और पहिया उसके ऊपर से निकल गया। जिससे मौके पर ही रवि की मौत हो गई।