Move to Jagran APP

दीवार गिरने से महिला की मौत

मैनपुरी, बरनाहल : भतीजी की शादी में शामिल होने मायके आई महिला की दीवार गिरने से घायल

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 May 2018 10:59 PM (IST)Updated: Thu, 10 May 2018 10:59 PM (IST)
दीवार गिरने से महिला की मौत
दीवार गिरने से महिला की मौत

मैनपुरी, बरनाहल : भतीजी की शादी में शामिल होने मायके आई महिला की दीवार गिरने से घायल हो गई। फीरोजाबाद के ट्रोमा सेंटर में महिला की मौत हो गई। शादी वाले घर में मातम छा गया।

loksabha election banner

फीरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में स्थित गांव रसूलपुर निवासी मायादेवी (48) पत्नी महाराम ¨सह का मायका थाना बरनाहल के गांव फूलापुर में है। मायादेवी की भतीजी सुमन की बरात शुक्रवार को आनी है। इसमें शामिल होने के लिए माया देवी फूलापुर आई थीं। गुरुवार को मायादेवी झाडू लगा रही थी। तभी आंगन की एक दीवार दीवार ढह गई। मायादेवी मलबे में दब गई। परिजन मायादेवी को मलबे से निकालकर फीरोजाबाद के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। युवक ने की फंदा लगाकर खुदकशी

दन्नाहार : थाना दन्नाहार के गांव ¨जदपुर निवासी रोहित (25) का विवाह ढाई महीने पहले पारूल के साथ हुआ था। बुधवार शाम रोहित शराब पीकर घर पहुंचा। परिजनों ने विरोध किया तो कमरे में चला गया। दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं निकला। परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर फंदे पर रोहित का शव लटक रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.