Move to Jagran APP

पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी की रस्में

शादी से एक दिन पहले दुल्हन के दो चाचा ने शादी न होने देने का एलान कर दिया। अंधविश्वास के फेर में फंसकर शादी करने पर दुल्हन की जान को खतरा बताया। दुल्हन की विधवा मां को पुलिस की शरण लेनी पड़ी। पुलिस की देखरेख में शादी की रस्में संपन्न कराई गईं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Apr 2018 11:55 PM (IST)Updated: Tue, 24 Apr 2018 11:55 PM (IST)
पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी की रस्में
पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी की रस्में

संवाद सूत्र, कुरावली (मैनपुरी): शादी से एक दिन पहले दुल्हन के दो चाचा ने शादी न होने देने का एलान कर दिया। अंधविश्वास के फेर में फंसकर शादी करने पर दुल्हन की जान को खतरा बताया। दुल्हन की विधवा मां को पुलिस की शरण लेनी पड़ी। पुलिस की देखरेख में शादी की रस्में संपन्न कराई गईं।

loksabha election banner

थाना कुरावली के गांव अलूपुरा निवासी सत्यराम की एक साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। सत्यराम की पत्नी रूमा देवी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके चली गईं। रूमा देवी ने अपनी पुत्री का विवाह करहल क्षेत्र के गांव साज हाजीपुर निवासी रामफल के साथ तय कर दिया। 23 अप्रैल को शादी की तारीख तय हुई। रूमा देवी बेटी की शादी अपने अलूपुरा स्थित घर से करना चाहती थी। शादी से दो दिन पहले वह अपनी बेटी को लेकर गांव आ गई। रूमा देवी के देवर ओमकार व सर्वेश को पता चला कि रूमा ने बेटी की शादी साज हाजीपुर में तय की है तो नाराज हो गए। उन्होंने इस शादी को न होने देने का एलान कर दिया। रूमा ने विरोध किया तो दोनों झगड़े पर उतर आए। गांव के लोगों की भी बात नहीं मानी। दोनों का कहना था कि साज हाजीपुर में ब्याही उनके परिवार की दो लड़कियों की पहले ही मौत हो चुकी है। ये गांव साज हाजीपुर उनके लिए शुभ नहीं है। इसलिए भतीजी की शादी वहां नहीं होने देंगे। बरात आ गई तो मारपीट कर भगा देंगे। दोनों का एलान सुन रूमा देवी भयभीत हो गईं।

सोमवार शाम बरात आने से पहले रूमा देवी थाने पहुंची। पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की टीम रूमा देवी के साथ गांव पहुंच गईं। अपनी देखरेख में शादी की रस्में संपन्न कराई। दुल्हन की विदा के बाद रूमा ने राहत की सांस ली।

साहब रोको! पति कर रहा दूसरी शादी

एटा: साहब! मेरा पति दूसरी शादी कर रहा है, उसे किसी भी तरह रोक लीजिए। एक विवाहिता ने डीएम, एसएसपी के समक्ष यह गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और महिला के पति को हिरासत में ले लिया गया।

शहर के मुहल्ला वर्मा नगर निवासी प्रीति पत्नी सत्यपाल की शादी 2012 में हुई थी। इस महिला के एक बेटी भी है। पति-पत्नी के बीच दहेज को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बीच प्रीति को पता चला कि 24 अप्रैल को उसका पति मैनपुरी जिले के गांव ललूपुरा की रहने वाली लड़की से शादी कर रहा है। वह शिकायत लेकर पहले जिलाधिकारी अमित किशोर से मिली और उसके बाद एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया से भी मिली। शिकायती पत्र देकर उसने शादी रुकवाने की गुहार की। पुलिस ने सत्यपाल को हिरासत में ले लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.