ऊंचाई के मुहल्ले में पानी का संकट
मैनपुरी: गर्मी के दस्तक देते ही शहर के ऊंचाई में बसे मुहल्लों में पानी का संकट गहरा गया है। हैंडपंप
मैनपुरी: गर्मी के दस्तक देते ही शहर के ऊंचाई में बसे मुहल्लों में पानी का संकट गहरा गया है। हैंडपंप गर्मी में दगा दे गए। ऊंचाई होने के कारण नगर पालिका से पानी की आपूर्ति भी यहां नहीं पहुंच पाती। ऐसे में लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है।
मुहल्ला बागवान में भी पानी का संकट हैं। यहां लगे हैंडपंप गर्मी शुरू होते ही पानी देना बंद कर दिए हैं। ऐसे में लोगों को दिक्कत हो रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी हैंडपंप रीबोर नहीं किया गया है। महाराजा तेज ¨सह के किले के पीछे स्थित मुहल्ले में तीन हैंडपंप लगे हैं। एक हैंडपंप पानी नहीं दे रहा है, तो दूसरे में गंदा पानी आ रहा है। तीसरे हैंडपंप में हत्था खराब हो जाने के कारण वह नहीं चल रहा। मुहल्ले में रहने वाले विमलेश, राजू, दीपक, शीलेंद्र मिश्रा, अमन, संजय दुबे कहते हैं कि हैंडपंप खराब होने के कारण दिक्कत हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी हैंडपंप ठीक नहीं हो सका है।