Move to Jagran APP

धम्मा यात्रा से किया पंचशील का प्रचार

बौद्ध धर्म की व्यवस्थाओं से आमजनों को रूबरू होने के लिए जन संदेश बौद्ध धर्म यात्रा में शामिल युवाओं का जोरदार स्वागत किया गया। मैनपुरी से शुरू हुई यात्रा संकिसा में धम्म सभा में परिवर्तित हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 10:37 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 10:37 PM (IST)
धम्मा यात्रा से किया पंचशील का प्रचार
धम्मा यात्रा से किया पंचशील का प्रचार

मैनपुरी, भोगांव: बौद्ध धर्म की व्यवस्थाओं से आमजनों को रूबरू कराने के लिए जन संदेश बौद्ध धर्म यात्रा में शामिल युवाओं का जोरदार स्वागत किया गया। मैनपुरी से शुरू हुई यात्रा संकिसा में धम्म सभा में परिवर्तित हुई।

prime article banner

रविवार को भगवान बुद्ध विकास समिति की बौद्ध धम्म यात्रा का शुभारंभ मैनपुरी शहर के ज्योती तिराहा पर किया गया। यात्रा में बाइक सवार युवा पंचशील के सिद्धांतों का गुणगान करते हुए चल रहे थे। शहर का भ्रमण के बाद यात्रा भोगांव पहुंची। बस स्टैंड चौराहा पर पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, बसपा नेता महाराज ¨सह शाक्य, कर्मवीर ¨सह आलोक ¨सह आदि ने स्वागत किया। मुहल्ला हथियापोर में महामाया एकेडमी पर सूरज बौद्ध के नेतृत्व में धम्म यात्रियों का स्वागत किया गया। यहां से सभी बाइक सवार यात्री वाईवीएस सेंटर जसराजपुर पहुंचे। वाईवीएस के अध्यक्ष सुरेश बौद्ध, महासचिव उपनंद थैरो ने यात्रियों को बौद्ध धर्म के बारे में जानकारी दी। अशोक गजस्तंभ पर सभी लोगों ने पूजा अर्चना की। इसके बाद यात्रा संकिसा रवाना हो गई। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी ब्रजेश शाक्य, प्रेम ¨सह शाक्य, संतोष शाक्य, गोल्डी शाक्य, राजेश्वरी बौद्ध, श्याम सुंदर बौद्ध, मुकेश शाक्य, सुमित शाक्य, मोहित शाक्य, मोनू ¨सह, रघुवीर फौजी, कुलदीप शाक्य, अश्वनी शाक्य, रोहित बौद्ध, आकाश कुमार, ऋषि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.