Move to Jagran APP

ड्राइंग रूम में मां-बेटा और नातिन का मिला शव

उद्दैतपुर अभई, मैनपुरी निवासी शिव त्रिवेदी ने 14 जुलाई को नोएडा के फ्लैट में गृह प्रवेश किया था। किचन में प्रियंका का शव मिला। गांव चारों लोगों के शव आज लाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 12:01 AM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 12:01 AM (IST)
ड्राइंग रूम में मां-बेटा और  नातिन का मिला शव
ड्राइंग रूम में मां-बेटा और नातिन का मिला शव

जागरण संवाददाता, मैनपुरी: चार दिन पहले ही नोएडा के जिस फ्लैट में शिव त्रिवेदी ने खुशियों भरे माहौल में गृह प्रवेश किया था, बिल्डिंग ढहने से मंगलवार रात को वो खुशियां जमींदोज हो गई। कार्यक्रम में गांव से गए परिजन भी हादसे का शिकार हो गए। बुधवार रात को जब मलबा हटाया गया तो ड्राइंग रूम में शिव उनकी मां राजकुमारी और भतीजी पंखुरी का शव मिला। जबकि उनकी भाभी प्रियंका का शव किचन में मिला। पोस्टमार्टम के बाद चारों शवों को अंतिम संस्कार के लिए गांव लाया जाएगा। मंगलवार रात को सवा नौ बजे ग्रेटर नोएडा में दो बि¨ल्डग धराशाई हो गई थीं। इनमें से एक बि¨ल्डग में उद्दैतपुर अभई निवासी सुरेंद्र त्रिवेदी के छोटे बेटे शिव त्रिवेदी (26) ने भी मकान खरीदा था। शिव नोएडा में एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। शिव ने मार्च में 28 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा था। चार दिन पहले 14 जुलाई को शिव ने इस फ्लैट में गृह प्रवेश किया था। तब मैनपुरी से पूरा परिवार नोएडा गया था। जिसके बाद 15 जुलाई को तीन लोगों को छोड़कर बाकी सभी लोग मैनपुरी वापस लौट आए। जबकि शिव की मां राजकुमारी, भाभी प्रियंका त्रिवेदी व एक साल की भतीजी पंखुरी नोएडा में ही रुक गए। परिवार के लोगों ने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे उनकी शिव से बात हुई थी, तब उसने बुधवार को मां और भाभी को भेजने की बात कही थी। जिसके कुछ देर बाद ही ये हादसा हो गया। बुधवार सुबह तक परिवार के लोग इस हादसे से अंजान थे। सुबह जब टीवी पर ग्रेटर नोएडा में बि¨ल्डग गिरने की खबर देखी तो परिवार के लोगों का ध्यान गया। टीवी पर दिखाए जा रहे फोटो में बि¨ल्डगें उन्हें जानी पहचानी लगीं। जिसके बाद शिव को फोन लगाया गया, लेकिन घंटी जाती रही पर फोन नहीं उठा। इसके बाद परिवारीजनों ने नोएडा के अन्य लोगों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि जिस बि¨ल्डग में शिव थे, वही बि¨ल्डग गिरी है। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में पूरा परिवार नोएडा के लिए रवाना हो गया।

loksabha election banner

परिजन ही नहीं, पूरे गांव के लोग नोएडा में बचाव कार्य पर नजर रखे हुए थे। पल-पल की जानकारी ले रहे थे। नोएडा से परिजन ने बताया कि बुधवार रात को प्रियंका का शव फ्लैट के किचन के मलबे में मिला। जबकि शिव, उनकी मां राजकुमारी और भतीजी पंखुरी का शव ड्राइंग रूम के मलबे से मिला। चारों शवों को अंतिम संस्कार के लिए गांव उददैतपुर अभई लाया जाएगा। ये जानकारी मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया। लोग शवों के आने का इंतजार कर रहे हैं।

शिव ने बहुत दिल से सजाया था फ्लैट

शिव त्रिवेदी ने बहुत दिल से नोएडा में अपना आशियाना बनाया था। लोगों ने बताया कि उसने 28 लाख फ्लैट खरीदने में खर्च किए थे, उसके बाद उसकी सजावट में भी लाखों रुपये लगाए थे। इसमें हर एक चीज का उसने खुद ही चुनाव किया था। रो-रोकर निढाल हुआ परिवार

सलामती की दुआओं में जुटे परिवार की उम्मीदें प्रियंका का शव मलबे से बरामद होने के बाद कमजोर पड़ गईं। सुबह से महिलाओं का क्रंदन शुरू हो गया था। पड़ोसी और आसपास के रिश्तेदार भी खबर मिलते ही पहुंचते रहे। सभी मलबे से ¨जदा निकलने की उम्मीद बंधाते रहे, परंतु शाम को जब एक शव मिलने की जानकारी आई तो शोक छा गया। महिलाएं रो-रोकर निढाल हो गईं। हादसे से एक घंटे पहले हुई परिजनों से बात

हादसे से एक घंटे पहले शिव त्रिवेदी ने मैनपुरी में अपने परिजनों से फोन पर बात की थी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे शिव का फोन आया था। उसने बताया था कि मां, भाभी और भतीजी को वह जल्द ही वापस मैनपुरी भेज देगा। हालांकि यह नौबत आने से पहले ही शिव उनके साथ हादसे का शिकार हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.