Move to Jagran APP

युवक लापता, नहर के किनारे मिले कपड़े

गायब युवक का घर में सुसाइड नोट मिला। खुदकशी की आशंका से परिजन परेशान हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 11:15 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 11:15 PM (IST)
युवक लापता, नहर के किनारे मिले कपड़े
युवक लापता, नहर के किनारे मिले कपड़े

मैनपुरी, कुसमरा : रहस्यमय ढंग से गायब हुए युवक के कपड़े नहर किनारे रखे मिले। नहर में कूदकर खुदकशी की आशंका के चलते परिजनों ने युवक की नहर में तलाश शुरू कर दी है। पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है।

loksabha election banner

चौकी कुसमरा के गांव नगला तारा निवासी आदित्य पांडेय (26) नोयडा में प्राइवेट नौकरी करते थे। उनका चचेरा भाई अर्जुन (20)भी साथ में रहता था। कुछ दिन पहले दोनों भाई नोयडा से चले आए। आदित्य पांडेय अपनी बहन की घर इंदरगढ़ कन्नौज चले गए थे। दो दिन पहले अपने गांव नगला तारा लौटे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे आदित्य व अर्जुन घूमने के लिए कुसमरा आए थे। अर्जुन के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे आदित्य ने अपना पर्स, मोबाइल व बाइक अर्जुन को दी दी। उसे घर जाने को कहा। अर्जुन घर चला गया। काफी देर तक आदित्य वापस नहीं लौटा तो परिजनों को ¨चता हुई।

शाम पांच बजे आदित्य की तलाश शुरू की गई। अर्जुन भी आदित्य की तलाश में नहर की ओर गया तो आदित्य के कपड़े व चप्पल नहर किनारे रखे मिले। इसी बीच परिजनों को घर में आदित्य का सुसाइड नोट रखा मिला। नहर में कूदकर खुदकशी की आशंका से परिजनों ने नहर में तलाश शुरू कर दी है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटना को लेकर अर्जुन से पूछताछ की साथ ही सुसाइड नोट भी लाने का कहा है। देर शाम तक आदित्य का कोई सुराग नहीं मिल सका था। चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट मिलने के बाद घटना को लेकर जानकारी मिल सकेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.