Move to Jagran APP

पांच घंटे लावारिस रहा शव

मैनपुरी: लहसुन के गोदाम में महिला की मौत हो गई। मालिक अस्पताल में शव छोड़ कर भाग गया। पांच घंटे बाद मृतक का पति पहुंचा। पति ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Mar 2018 02:36 PM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 02:36 PM (IST)
पांच घंटे लावारिस रहा शव
पांच घंटे लावारिस रहा शव

मैनपुरी, घिरोर : लहसुन के गोदाम में काम करने गई महिला की तबियत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। गोदाम स्वामी शव को अस्पताल में छोड़कर गायब हो गया। पांच घंटे शव लावारिस रखा रहा। मृतका के पति ने गोदाम स्वामी पर जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

बिहार निवासी संजय गुनिया का घिरोर में गोधना मार्ग पर लहसुन का गोदाम है। गोधना निवासी सतीश, संजय गुनिया का कार चालक है। सतीश की पत्नी पूनम देवी (35) गोदाम में लहसुन बीनने का काम करती थी। बुधवार सुबह आठ बजे पूनम काम करने गोदाम पर पहुंची। इसी दौरान पूनम अचानक अचेत होकर गिर पड़ी। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। संजय गुनिया उसे कार से जिला अस्पताल लाया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

संजय गुनिया ने फोन कर पूनम देवी के पति को सूचना दी, फिर शव को अस्पताल में छोड़कर गायब हो गया। काफी देर तक शव लेने कोई नहीं पहुंचा तो चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। पांच घंटे तक शव इमरजेंसी के बाहर रखा रहा। दूसरी ओर पूनम देवी का पति अस्पताल आने के बजाय लहसुन गोदाम पर पहुंच गया। संजय गुनिया पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाने लगा। एसओ घिरोर एसआर गौतम ने बताया कि घटना संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.