विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संस्कृत दिवस पर दिया संस्कृति का ज्ञान

By JagranEdited By:
Published: Thu, 24 Aug 2017 10:26 PM (IST)

मैनपुरी: संस्कृत दिवस पर बच्चों को इतिहास और भारतीय संस्कृति के बारे में बताया गया। स्कूल

संस्कृत दिवस पर दिया संस्कृति का ज्ञान
संस्कृत दिवस पर दिया संस्कृति का ज्ञान

मैनपुरी: संस्कृत दिवस पर बच्चों को इतिहास और भारतीय संस्कृति के बारे में बताया गया। स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने संस्कृत प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

शहर के गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज में इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने संस्कृत में भाषण देकर सभी को चकित कर दिया। नाटक के माध्यम से संस्कृत की घटती लोकप्रियता के बारे में अवगत कराया। संस्कृत की शिक्षिका कमलेश कुमारी ने कहा कि संस्कृत के शिक्षकों की कमी के चलते इसमें बेहतर भविष्य की संभावनाएं हैं। प्राचीन समय में संस्कृत भाषा ही बोलचाल की भाषा थी, लेकिन धीरे-धीरे हम संस्कृत और अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। आज जरूरत है कि हम संस्कृत भाषा को फिर से बुलंदी पर ले जाएं। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य शोभा मिश्रा, निशा यादव, रेनू मिश्रा, रीना चौधरी, सीमा तिवारी, उर्मिला भारती, ललिता त्यागी, रेखा दीक्षित, अर्चना यादव, आभा सक्सेना मौजूद रहीं।

राधारमन रोड स्थित सरदार मोहन ¨सह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में संस्कृत दिवस के अवसर पर श्लोक प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा छह, सात और आठ के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिक्षक योगेश कुमारी और रानू कुमारी ने बच्चों को संस्कृत के बारे में बताया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य ममता भारद्वाज, चंद्रभानु, प्रभात कुमार, संजय शुक्ला मौजूद थे।