कुरीतियां दूर करने को शिक्षित करेगा कठेरिया समाज
अखिल भारतीय कठेरिया समाज की बैठक रविवार को शहर के आश्रम रोड स्थित एक मैरिज में हुआ। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विपिन कठेरिया ने कहा कि ये संगठन समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगा।
मैनपुरी: अखिल भारतीय कठेरिया समाज की बैठक रविवार को आश्रम रोड स्थित एक मैरिज में हुआ। संगठन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विपिन कठेरिया ने कहा कि संगठन समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगा। समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के साथ ही उन्हें शिक्षित बनाने पर जोर देगा। इसके लिए संगठन जरूरतमंदों की हर संभव मदद करेगा। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कठेरिया ने कहा कि हमें एकजुट होकर समाज की बेहतरी के लिए संघर्ष करना होगा। समाज के लोगों से संगठन से जुड़ने की अपील की। इस दौरान होरीलाल कठेरिया, अनिल कठेरिया, कुलदीप कठेरिया, शिवेंद्र कठेरिया, रजत कठेरिया आदि मौजूद रहे। (वि.)