Move to Jagran APP

आगरा और फीरोजाबाद में दबिश

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : एक सप्ताह पहले हुए उद्यमी मुरली तापडि़या हत्याकांड का जल्द राजफ

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 10:52 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 10:52 PM (IST)
आगरा और फीरोजाबाद में दबिश
आगरा और फीरोजाबाद में दबिश

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : एक सप्ताह पहले हुए उद्यमी मुरली तापडि़या हत्याकांड का जल्द राजफाश हो सकता है। इसको लेकर महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। मंगलवार की रात से ही आगरा और फीरोजाबाद में भी अभियुक्तों की तलाश में छापे मारे गए। उधर, हमले में घायल वृद्धा की हालत फिर से बिगड़ने लगी है। परिजन सैफई रवाना हो गए हैं।

loksabha election banner

गुरुवार रात अवध नगर निवासी मुरली तापडि़या की लोहे के तवे के प्रहार से हत्या कर दी गई थी। हमले में उनकी मां बसंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उद्यमी के परिवार की सीताराम तापडि़या ने अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या और लूट का मामला दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में लूट होने की पुष्टि नहीं हुई। घर से संपत्ति के कागजात गायब हो जाने की पुष्टि पर पुलिस ने जांच को संपत्ति से जोड़कर आगे बढ़ाया। हालांकि, परिजन संपत्ति को किसी विवाद व अभिलेखों के गायब होने के संबंध में जानकारी नहीं दे सके।

मंगलवार देर रात पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे, तो पुलिस की टीमें अभियुक्तों की तलाश में दौड़ने लगीं। सूत्रों का दावा है कि हमलावरों की तलाश में पुलिस ने न सिर्फ शहर में बल्कि फीरोजाबाद और आगरा में भी छापेमारी की है। छापामारी कहां की गई, क्या सुराग मिले हैं। इसको लेकर पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही।

दूसरी ओर सैफई में भर्ती वृद्धा बसंती देवी की हालत कुछ दिन स्थिर रहने के बाद बुधवार को बिगड़ने लगी। जानकारी मिलते ही शाम को उनके सौतेले पुत्र पुरुषोत्तम और अन्य परिजन सैफई के लिए रवाना हो गए। शहर के लोग भी घटना को लेकर की जा रही पुलिस जांच की प्रगति जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी

घटना को लेकर अहम सुराग मिले हैं। अभियुक्तों की तलाश में छापामारी भी की जा रही है। जल्द ही अभियुक्तों को पकड़कर राजफाश कर दिया जाएगा।

आरके पांडेय, सीओ सिटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.