पूर्व निदेशक ने देखीं व्यवस्थाएं
मैनपुरी : बुधवार को भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. मकसूद अली ने कृषि विज्ञ्
मैनपुरी : बुधवार को भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. मकसूद अली ने कृषि विज्ञान केंद्र मैनपुरी का निरीक्षण किया। कृषि विज्ञान केंद्र के साथ ही उन्होंने मूंगफली शोध केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान यहां फसलों के डेमोंस्ट्रेशन भी देखा। मक्का और आम की कई प्रजातियों को देखकर उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र के ऊपर जिले के किसानों की बेहतरी की जिम्मेदारी है। सरकार भले ही किसानों के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन बिना कृषि वैज्ञानिकों के ये प्रयास के संभव नहीं है। उन्होंने बेहतर कार्य के लिए सभी कृषि वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया। केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामदीन यादव ने बताया कि वर्तमान में जिले में फूलों और सब्जियों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है। साथ ही उन्हें मृदा परीक्षण कराने के किसानों को जागरूक करने की भी बात बताई। डॉ. जगदीश मिश्रा, डॉ. विकास रंजन चौधरी, डॉ. शौकत अली, डॉ. महेश चंद्र वर्मा, राजेश कुमार शाह मौजूद रहे। (वि.)