साथियों की हत्या पर भड़के कार्यकर्ता, फूंका दीदी का पुतला
फर्जी भर्ती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर पश्चिम बंगाल में हुई साथियों की हत्या से अभाविप कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने विरोध जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका।
जासं, मैनपुरी : फर्जी भर्ती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर पश्चिम बंगाल में हुई साथियों की हत्या से अभाविप कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने विरोध जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार की दोपहर कचहरी रोड स्थित सावित्री धर्मशाला से जुलूस निकाला। अरहिता दुबे का कहना है कि पश्चिम बंगाल में शिक्षकों की बड़े स्तर पर फर्जी भर्ती हुई है। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी की जा रही है। विरोध से नाराज कुछ अराजक तत्वों द्वारा खुलेआम विद्यार्थी परिषद के दो कार्यकर्ताओं की निर्ममता से हत्या कर दी गई। लेकिन, ममता बनर्जी सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं कराई गई है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकालते हुए शहर के क्रिश्चियन तिराहा पर उनका पुतला फूंका। इस मौके पर ज्योती, पलक, प्रतीक, दुर्गेश चंद्रा, प्रशांत, विशाल, शिवेंद्र आदि मौजूद थे।
कुरावली : परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाली गेट के सामने उनका पुतला फूंका। इस मौके पर आशीष कुमार, रितु, ऋषभ, आदर्श, अवधेश, माधव, सोहन, अनुज, करन, शोभित, अभिषेक आदि मौजूद थे।
करहल : कस्बा में भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकालकर नारेबाजी की।