विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दामाद को दिल दे बैठी विधवा सास, शादी की जिद लेकर थाने पहुंची; मैनपुरी में चल रहा हंगामा

By Prateek Bhadoria Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 16 Sep 2026 08:51 PM (IST)

मैनपुरी में एक विधवा महिला अपनी बहन के दामाद के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी है, जिससे परिवार ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। जिस रिश्ते को समाज में मां और दामाद के सम्मान से जोड़ा जाता है, उसी रिश्ते के बीच प्रेम की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने परिवार के साथ पुलिस को भी असमंजस में डाल दिया। पांच बच्चों की विधवा महिला अपनी बहन के दामाद को दिल दे बैठी।

स्वजन के काफी समझाने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े हैं। स्वजन महिला और उसके प्रेमी को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां देर शाम तक समाचार लिखे जाने तक उन्हें समझाने के प्रयास चल रहे हैं।

कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला की रहने वाली 45 वर्षीय विधवा महिला पांच बच्चों के साथ रहती है। उनकी बहन भी मुहल्ले में ही रहती हैं। बहन की पुत्री की शादी दो साल पहले नगर के एक अन्य मुहल्ले के रहने वाले 26 वर्षीय युवक के साथ हुई। शादी के बाद युवक का अपनी ससुराल के साथ मौसिया सास के यहां आना जाना हो गया

इस बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। छह माह पूर्व हुए प्रेम संबंध की जानकारी स्वजन को हुई तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। परंतु महिला और युवक ने बातचीत करना बंद नहीं किया। महिला के बच्चों ने भी इस बात का विरोध किया तो दोनों ने शादी करने की जिद पकड़ ली।

बुधवार को घर में हुई पंचायत के दौरान महिला दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। काफी समझाने के बाद भी दोनों एक-दूसरे का साथ छोड़ने को राजी नहीं हुए तो मामला कोतवाली पहुंच गया। जहां युवक ने पुलिस को बताया कि करीब छह माह से उनके बीच प्रेम संबंध हैं। अब वह दोनों शादी करना चाहते हैं, महिला भी इसी जिद पर अड़ी है

जब दोनों से पांच बच्चों के बारे में पूछा तो युवक ने बच्चों को भी साथ रखने की बात स्वीकार कर ली। परंतु स्वजन राजी नहीं है। देर शाम तक पुलिस और स्वजन दोनों को समझाने में जुटे रहे। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला के उसकी बहन के दामाद के साथ प्रेम संबंध हैं। मामले में काउंसिलिंग की जा रही है।