विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलग-अलग बीमारियों से दो की मौत, बुखार हावी

By JagranEdited By:
Published: Sat, 29 Sep 2018 10:33 PM (GMT+05:30)

बेकाबू होते बुखार को काबू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी दावे फेल साबित हो रहे हैं। लगातार बढ़ती ...और पढ़ें

अलग-अलग बीमारियों से दो की मौत, बुखार हावी
अलग-अलग बीमारियों से दो की मौत, बुखार हावी

जासं, मैनपुरी : बेकाबू होते बुखार को काबू करने के स्वास्थ्य विभाग के दावे फेल साबित हो रहे हैं। लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या से अस्पताल में बिस्तर कम पड़ रहे हैं। शनिवार को आधा दर्जन से ज्यादा मरीजों को सैफई रेफर कर दिया गया। इस सबके बीच अलग-अलग बीमारियों से दो मौत भी हुई हैं।

शनिवार को अस्पताल की इमरजेंसी में दिन भर में आधा सैकड़ा मरीज पहुंचे। इनमें ज्यादातर बुखार और डायरिया से पीड़ित थे। ईएमओ डॉ. आकांक्षा ¨सह का कहना है कि मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही है। स्थितियां ऐसी हैं कि अस्पताल के वार्ड में उन्हें भर्ती करने के लिए जगह तक नहीं है। एक-एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों को भर्ती करना पड़ता है।

वहीं अलग-अलग बीमारियों से शुक्रवार की देर रात बुजुर्ग सहित दो लोगों की मौत हो गई। कांशीराम कॉलोनी निवासी विनोद (36) पुत्र जयपाल लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। शुक्रवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनकी मौत हो गई। शहर के पावर हाउस रोड निवासी आनंद किशोरी (65) पत्नी स्व. वीरेंद्र पाल को भी गंभीरावस्था में भर्ती कराया। जहां गैस¨पग की वजह से उनकी भी मौत हो गई।