ट्रेड यूनियन की हड़ताल से थमेगी कारोबार की रफ्तार
मैनपुरी जासं। श्रम कानून बनाने की मांग के साथ दूसरी मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों ने आठ जनवरी को हड़ताल का आह्वान किया है। इससे बैंकिग सेवाओं के साथ डाक सेवाएं भी बाधित रहेंगी। प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए मंगलवार को दिन भर बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ती रही।
जासं, मैनपुरी: श्रम कानून बनाने की मांग के साथ दूसरी मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों ने बुधवार को हड़ताल का आह्वान किया है। इससे बैंकिग सेवाओं के साथ डाक सेवाएं भी बाधित रहेंगी। प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए मंगलवार को दिन भर बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ती रही।
केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में बुधवार को हड़ताल का ऐलान किया गया है। नाराजगी इस बात पर है कि 2015 से एक भी श्रम सम्मेलन का आयोजन नहीं कराया गया। श्रमिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए भी कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है। सैकड़ों पद रिक्त पडे़ हैं। कर्मचारी तैनात करने के बजाय, पहले से मौजूद कर्मियों से ही अतिरिक्त कार्य लिया जा रहा है। इससे कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान रहते हैं।
हड़ताल में सभी बैंकों के साथ डाक सेवाएं पूरी तरह से बाधित रहेंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी हड़ताल में समर्थन की बात करते हुए नौ जनवरी को धरना प्रदर्शन की बात कही है। मंगलवार को हड़ताल की सूचना मिलने पर सभी बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ती रही। लेन-देन के लिए देर शाम तक लाइनें लगी रहीं।