विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी: तीन महीने की मासूम से दरिंदगी, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा

By Prateek Bhadoria Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 03 Sep 2026 08:00 PM (IST)

मैनपुरी के बेवर क्षेत्र में तीन माह की मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल ...और पढ़ें

मैनपुरी में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम।

मैनपुरी में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। बेवर क्षेत्र के एक गांव में तीन माह की मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एएसपी नगर ने सीओ भोगांव के साथ गुरुवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई है।

दो दिन पूर्व आरोपित ने खिलाने के बहाने बालिका को घर से ले जाकर घटना को अंजाम दिया था। वहीं आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में भर्ती बालिका की हालत में सुधार है। बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सितंबर की शाम को एक तीन माह की बच्ची की मां खाना बना रही थी और पिता अपने काम में व्यस्त था।

तभी गांव में मजदूरी करने वाला 32 वर्षीय कन्हैया घर आया और चारपाई पर लेटी मासूम बालिका को खिलाने के बहाने बाहर ले गया। जहां उनसे बालिका के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। करीब आधा घंटे बाद आरोपित रक्तरंजित हालत में बालिका को चारपाई पर ही लिटाकर भाग गया

बच्ची के तेज रोने की आवाज सुनकर मां दौड़कर पहुंची और उसे चुप कराने के लिए जैसे ही गोद में उठाया तो अंदरूनी अंग से खून देख उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। रात में ही बालिका को सीएचसी बेवर ले जाया गया। जहां से मासूम को सौ शैय्या अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बालिका को आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भेजा गया। वहां मासूम का इलाज चल रहा है। बुधवार को तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की। शाम को बेवर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने आरोपित कन्हैया को मझोला अंडरपास के निकट गिरफ्तार कर लिया

घटना की सूचना पर एएसपी नगर अरुण कुमार सिंह सीओ भोगांव आरके द्विवेदी के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी के बाद आरोपित से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

एएसपी नगर ने बताया कि मासूम बालिका से दरिंदगी करने वाले आरोपित को जेल भेज दिया गया है। सैफई में बालिका की हालत में सुधार है।