यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से बालक समेत तीन की मौत, चार रेफर
मैनपुरीजासं। हावी होते डेंगू के बीच मलेरिया और वायरल बुखार ने भी अपना कहर बरपा रखा है। बुखार से बालक ...और पढ़ें

जासं, मैनपुरी: हावी होते डेंगू के बीच मलेरिया और वायरल बुखार ने भी अपना कहर बरपा रखा है। बुखार से बालक और युवक ने दम तोड़ दिया जबकि एक बुजुर्ग की श्वांस रोग की वजह से मौत हो गई। गंभीर हालत में चार बुखार के मरीजों को सैफई रेफर कर दिया गया। उधर, 100 शैय्या विग द्वारा बच्चों को उपचार न देकर उन्हें इमरजेंसी के लिए भेज दिया जाता है।
बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार पीड़ितों की लाइन लगी रही। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव हरबा निवासी प्रताप की चार वर्षीय बेटी प्रतिज्ञा को बुखार आ रहा था। मंगलवार दोपहर हालत बिगड़ने पर परिजन इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां बालिका को मृत घोषित कर दिया।
करहल थाना क्षेत्र के नगला संतोषी निवासी सर्वेश (30) पुत्र जबर सिंह को भी बुखार की वजह से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। दन्नाहार निवासी अर्नव (60) ने भी श्वांस रोग की वजह से दम तोड़ दिया। जबकि, दोपहर दो बजे तक इमरजेंसी से बुखार से गंभीर हालत में कोतवाली क्षेत्र के संसारपुर निवासी राखी (20) पुत्री संतोष, गाड़ीवान निवासी रवि (30) पुत्र रजनीश, कुरावली थाना क्षेत्र के गुलालपुर निवासी प्रिस (8) पुत्र किशनपाल और कोतवाली क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी विवेक (18) पुत्र रमाकांत को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
इमरजेंसी के चिकित्सकों का कहना है कि 100 शैय्या विग में बच्चों के उपचार की व्यवस्था ह,ै लेकिन दोपहर 1:20 बजे के बाद वहां पहुंचने वाले बीमार बच्चों को उपचार न देकर इमरजेंसी भेज दिया जाता है। जबकि, वहां दो बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं।
