विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू बुखार से तीन लोगों की मौत, अस्पताल में उमड़े मरीज

By JagranEdited By:
Published: Tue, 05 Nov 2019 10:42 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 06:27 AM (IST)

डेंगू और बुखार का कहर बढ़ रहा है। इलाज के दौरान जहां तीन मरीजों की बुखार से मौत हो गई ...और पढ़ें

डेंगू बुखार से तीन लोगों की मौत, अस्पताल में उमड़े मरीज
डेंगू बुखार से तीन लोगों की मौत, अस्पताल में उमड़े मरीज

जासं, मैनपुरी: डेंगू और बुखार का कहर दिनोंदिन बढ़ रहा है। बुखार से ग्रसित तीन मरीजों की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, वहीं इमरजेंसी में दो लोगों को मृत अवस्था में लाया गया। सेफ वार्ड में भी भर्ती डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 55 पहुंच गई है। सैकड़ों की संख्या में डेंगू पीड़ित प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं।

कस्बा भोगांव निवासी अशोक (45) को बुखार की वजह से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी निवारी सरस्वती देवी (90) पत्नी गयादीन और कुसमरा निवासी रघुवीर सिंह (76) की भी इलाज के दौरान बुखार की वजह से जिला अस्पताल में मौत हो गई।

शहर के रामलीला मैदान निवासी महेंद्र पाल (60) ने श्वांस रोग के चलते दम तोड़ दिया। सेफ वार्ड में मरीजों की संख्या 55 पहुंची

डेंगू के मरीजों को उपचार देने के लिए जिला अस्पताल परिसर में सेफ वार्ड बनवाया गया है। मंगलवार को राजा का बाग निवासी प्रिसी (18) पुत्र चंद्रपाल सिंह, हरीपुरम कॉलोनी निवासी ब्रजमोहन (30) पुत्र रामदास और नगला पजाबा निवासी खुशबू (16) पुत्री महेंद्र कुमार को डेंगू की पुष्टि होने के बाद वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 55 पहुंच चुकी है। राजीव गांधी नगर पहुंची टीम

जागरण में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को राजीव गांधी नगर पहुंची। फार्मेसिस्ट दिनेश मिश्रा, डॉ. अतुलदीप, ताराचंद ने यहां पहुंचकर मरीजों की जांच कर उन्हें दवाओं का वितरण कराया। पालिका बरत रही लापरवाही

शहर में सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। लेकिन, पालिका पूरी तरह से लापरवाह बनी हुई है। पूरे शहर में लगभग एक सैकड़ा स्थानों पर जलभराव है। यहां मच्छरों के लार्वा पल रहे हैं। किसी भी स्थान से निकासी नहीं कराई गई है, सिर्फ सड़कों पर फॉगिग करा रजिस्टर भरा जा रहा है। जागीर ब्लॉक के गांवों में डेंगू

विकास खंड जागीर के गांव अजीतगंज, गोशलपुर, गहियर, मेदेपुर, हबिलिया, एलाऊ, वीरमपुर, नखतपुर, नगला हरीराम, कछपुरा सहित एक दर्जन गांवों में डेंगू का आतंक है। लगभग एक सैकड़ा लोग बीमार हैं। ज्यादातर प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं लेकिन विभागीय टीम द्वारा यहां कोई कार्रवाई नहीं कराई गई है।