विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंटर का लड़का और हाईस्कूल की लड़की, शादी करने की जिद पर अड़े; मैनपुरी पुलिस के भी छूटे पसीने

By Prateek Bhadoria Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 14 Sep 2026 08:44 PM (IST)

मैनपुरी में सोशल मीडिया रील्स से प्रभावित होकर एक इंटर के छात्र और हाईस्कूल की छात्रा ने शादी करने की ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. इंटर छात्र और हाईस्कूल छात्रा शादी की जिद पर अड़े।

  2. मैनपुरी पुलिस नाबालिगों की काउंसलिंग में जुटी हुई है।

संवाद सूत्र, नवीगंज (मैनपुरी)। घर-घर मोबाइल अब कयामत दिखा रहा है। सोशल मीडिया पर चल रहीं रील्स को देखकर इंटर के छात्र और हाईस्कूल की छात्रा ने एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खा लीं। दोनों शादी करने की जिद पर अड़े हैं। परिवार वाले थक गए तो पुलिस को बुलाया। पुलिस के भी पसीने छूट गए लेकिन दोनों ने जिद नहीं छोड़ी। 

क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के रहने वाले नाबालिग छात्र और छात्रा शादी की जिद पर अड़ गए। स्वजन के समझाने के बाद भी दोनों जीवनभर साथ रहने की कसम खाने लगे तो मामला थाने पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस छात्र और छात्रा को समझाने में जुटी रही।

बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोर इंटर का छात्र है और उसके पड़ोस की रहने वाली किशोरी भी हाइस्कूल की छात्रा है। दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम संबंध हैं। इसकी भनक स्वजन को लगी तो दोनों के स्वजन ने कड़ाई शुरू कर दी। इस पर दोनों ने शादी करने की ठान ली।

सोमवार को दोनों के स्वजन ने काफी समझाया, लेकिन वह दोनों शादी करने की जिद पर अड़ गए। किसी ने सूचना डाॅयल 112 पर दे दी तो पुलिस गांव पहुंची और छात्र-छात्रा को काफी समझाया। परंतु दोनों अपनी जिद पर अड़ गए तो उन्हें थाने ले जाया गया। जहां छात्र-छात्रा की पुलिसकर्मी काउंसलिंग कर रहे हैं

समाचार लिखे जाने तक दोनों शादी की बात पर अड़े रहे। बेवर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि छात्र और छात्रा नाबालिग हैं। विधिक प्रक्रिया के तहत जांच और काउंसलिंग की जा रही है।