विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीनी के दामों में 10 दिन में आई गिरावट, मैनपुरी में दीपावली से पहले मिल रही राहत

By Saurabh Kumar Shukla Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 09 Sep 2026 08:36 PM (IST)

मैनपुरी में त्योहारों से पहले चीनी के दामों में 10 दिनों में 10 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है, ...और पढ़ें

मैनपुरी में ग्राहक के लिए दुकान पर चीनी तौलता सेल्समैन।

मैनपुरी में ग्राहक के लिए दुकान पर चीनी तौलता सेल्समैन।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। त्योहारों से पहले चीनी के दामों में आई नरमी ने रसोई का बजट कुछ हल्का कर दिया है। जिले के बाजार में महज 10 दिन में चीनी के फुटकर भाव 68 रुपये से घटकर 58 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। कीमतों में 10 रुपये की गिरावट से उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिली है।

थोक बाजार में भाव कम होने के बाद इसका असर फुटकर बिक्री पर भी दिखाई देने लगा है। चीनी कारोबारी पंकज गुप्ता के अनुसार बाजार में आवक बढ़ने और मांग में अपेक्षाकृत कमी आने से भाव में नरमी आई है। मिलों से आपूर्ति सामान्य रही तो कीमतों में स्थिरता रहने की उम्मीद है।

हालांकि अलग-अलग गुणवत्ता के हिसाब से चीनी के भाव में अंतर बना हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने पर कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव हो सकता है। फुटकर विक्रेताओं के अनुसार थोक भाव में कमी का लाभ ग्राहकों तक पहुंच रहा है।

10 दिन पहले जहां उपभोक्ताओं को एक किलो चीनी के लिए 68 रुपये चुकाने पड़ रहे थे, वहीं अब यही चीनी 58 रुपये में मिल रही है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है

वहीं थोक व्यापारी नीरज गुप्ता का कहना है, पिछले करीब 10 दिनों में चीनी के भाव में लगातार नरमी आई है। आवक सामान्य रहने और मांग में कमी से बाजार पर दबाव बना है। आगे भी आपूर्ति अच्छी रही तो भाव में स्थिरता रह सकती है। 

चीनी के रेट

दिन - थाेक कीमत - फुटकर कीमत (प्रति किलो में)
बुधवार - 67 रुपये - 68 रुपये
गुरुवार - 66 रुपये - 67 रुपये
शुक्रवार - 66 रुपये - 67 रुपये
शनिवार - 64 रुपये - 65 रुपये
रविवार - 56 रुपये - 60 रुपये
सोमवार - 56 रुपये - 60 रुपये
मंगलवार - 56 रुपये - 60 रुपये
नोट: ये स्थानीय मंडी के व्यापारियों के यहां की कीमतें हैं।