विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में छाएगी मैनपुरी की सोनपापड़ी, दुनिया चखेगी स्वाद

By Saurabh Kumar Shukla Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 15 Sep 2026 09:26 PM (IST)

मैनपुरी की प्रसिद्ध सोनपापड़ी और तारकशी उत्पाद 25 से 29 सितंबर तक नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ...और पढ़ें

मैनपुरी में तैयार सोनपपड़ी।

मैनपुरी में तैयार सोनपपड़ी।

HighLights

  1. मैनपुरी की सोनपापड़ी और तारकशी ट्रेड शो में प्रदर्शित।

  2. 25 से 29 सितंबर तक नोएडा में होगा आयोजन।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। जिले की पहचान अब नोएडा के बड़े कारोबारी मंच पर मिठास और हुनर के साथ नजर आएगी। 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मैनपुरी की प्रसिद्ध सोनपापड़ी और तारकशी के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

देश-विदेश से पहुंचने वाले खरीदारों के सामने स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इससे कारोबारियों को नए बाजार मिलने के साथ जनपद को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर मिलेगा।

एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत मैनपुरी की तारकशी तथा एक जिला एक व्यंजन योजना में शामिल सोनपापड़ी को ट्रेड शो के लिए चयनित किया गया है। प्रदर्शनी में इनके अलावा हर्षा परफ्यूम और मसाला उद्योग से जुड़े उत्पादों के स्टाल भी लगाए जाएंगे

यहां आने वाले व्यापारियों और ग्राहकों को स्थानीय उत्पादों की विशेषता, गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया से परिचित कराया जाएगा। उपायुक्त उद्योग डा. बनवारी लाल ने बताया कि ट्रेड शो में जिले के पारंपरिक शिल्प के साथ खाद्य उत्पादों को भी बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास है।

ऐसे आयोजनों से स्थानीय उद्यमियों को बड़े कारोबारियों से संपर्क बनाने तथा अपने उत्पादों को दूसरे राज्यों और विदेशों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि आयोजन प्रधानमंत्री के वोकल फार लोकल अभियान को मजबूती देने में भी सहायक होगा। इससे छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।