धुआं-धुआं शहर, कैसे हो सुबह की सैर
जागरण संवाददाता, मैनपुरी : स्टेशन रोड- सुबह के लगभग 6:10 बजे थे। मुंह पर कपड़ा लपेटे
जागरण संवाददाता, मैनपुरी :
स्टेशन रोड- सुबह के लगभग 6:10 बजे थे। मुंह पर कपड़ा लपेटे एक सफाई कर्मचारी सड़क पर झाडू लगा रहा था। दूर से कचरे को समेटकर सड़क किनारे इकट्ठा कर दिया। उसे कूड़ा गाड़ी में भरने के बजाय जेब से माचिस निकालकर कचरे के ढेर में आग लगा दी। कूडे़ के ढेर से उठ रहा धुआं सैर करने वालों की घुटन बढ़ाता रहा। रेलवे स्टेशन रोड-
बुधवार सुबह 5:55 बजे रेलवे स्टेशन रोड के हालात भी जस के तस थे। यहां भी झाडू लगाने के बाद सड़क किनारे लगाए गए कचरे के ढेर को सफाई कर्मचारियों द्वारा आग लगाकर नष्ट किया जा रहा था। यहां भी सैर करने वालों को धुएं की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा। अमूमन पूरे शहर में सफाई कर्मियों की स्थिति एक जैसी ही है। एक तरफ सरकार है कि वायु प्रदूषण रोकने के लिए पराली आदि जलाने पर पाबंदी लगा रही है। मगर, शहर में सफाई कर्मियों की मनमानी हवा में जहर घोल रही है। मॉर्निंग वॉक के लिए कोई भी स्थान न होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर ही टहलते हैं। शुद्ध वायु के साथ थोड़ा व्यायाम होगा, यह सोचते हैं। लेकिन, पालिका कर्मियों की लापरवाही उन्हें शुद्ध वायु की बजाय जहरीली सांस लेने को मजबूर करते हैं।
जहां जलाया जाता है कूड़ा
शहर में स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन रोड, कचहरी रोड, बस स्टैंड, करहल रोड, भांवत चौराहा, राधा रमन रोड़, ईशन नदी मार्ग पर प्रतिदिन सार्वजनिक स्थान पर बड़ी तादात में कचरा जाता है। बोले लोग
नगर पालिका द्वारा सभी प्रकार की सुविधाएं दी गई हैं। कचरा ढोने के लिए कूड़ा गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं। फिर भी सफाई कर्मियों की मनमानी जारी है। इस पर पालिका को सख्ती से पाबंदी लगानी चाहिए।
प्रमोद दुबे बाबा, स्टेशन रोड। खुले में कचरा जलाने से वायु प्रदूषण होता है। इतना ही नहीं, सुबह की सैर करने जाने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर पाबंदी लगाए जाने की जरूरत है।
सोनू कुमार, खरगजीत नगर। नगर पालिका को ऐसे स्थान बनाने चाहिए जहां कचरे को एकत्र किया जा सके। बाद में इस कचरे का ट्रैक्टरों के माध्यम से उठान होना चाहिए, लेकिन ऐसा होता नहीं है।
दीपक, रेलवे स्टेशन रोड। धुएं की वजह से सुबह सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाता है। अव्यवस्था फैलाने वाले सफाई कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। पालिका को मॉनीट¨रग के प्रबंध कराने चाहिए।
चंद्रप्रकाश, करहल रोड। अधिकारी कहिन
नियमत: यह गलत है। खुले में कूड़ा जलाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। सफाई कर्मियों द्वारा यदि ऐसा किया जा रहा है तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी कराई जाएगी। सफाई नायकों की जिम्मेदारी है कि वे निगरानी करें। लोगों से अपील है कि वे सफाई कर्मचारियों की मनमानी की फोटो वाट्सएप पर भेजें। निश्चित कार्रवाई कराई जाएगी।
धर्मराज ¨सह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद।