सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या
कुसमरा में पेड़ के नीचे परिजनों के साथ सो रहे युवक की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। परिजन उन्हें पहचान नहीं सके। घटना का कारण भी नहीं बता पा रहे हैं। मृतक के भाई ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मैनपुरी, कुसमरा : पेड़ के नीचे परिजनों के साथ सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। परिजन उन्हें पहचान नहीं सके। घटना का कारण भी नहीं बता पा रहे हैं। मृतक के भाई ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना एलाऊ के गांव बिरतिया निवासी ¨पटू शाक्य (22) पुत्र रामबहादुर चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उसका विवाह नहीं हुआ था। मंगलवार रात को वह चाचा के घर के बाहर पेड़ के नीचे सो रहा था। चाचा, दादी, चाची और अन्य परिजन भी पास में ही सो रहे थे। बुधवार सुबह चार बजे एक बाइक दो युवक वहां आकर रुकी। एक ने बाइक से उतरकर ¨पटू के सिर और सीने में गोली मारी और दूसरा बाइक स्टार्ट कर खड़े रहा। हत्या करने के बाद दोनों फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन जाग गए, लेकिन हमलावरों को पहचान नहीं कर सके।
सूचना मिलते ही एसपी ओमप्रकाश ¨सह, थानाध्यक्ष एलाऊ आरके ¨सह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की तहकीकात की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। मृतक के भाई ज्ञानपाल ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ¨पटू के मोबाइल को सर्विलांस पर लिया तो पता चला कि मंगलवार सुबह से लेकर रात तक एक ही नंबर पर ¨पटू ने 69 बार बात की है। पुलिस का शक इसी ओर घूम गया है। घटना के पीछे अवैध संबंधों की भी चर्चा है, लेकिन परिजनों ने अवैध संबंधों से इन्कार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।