विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी में सुधरेंगी सड़कें, PWD ने छह सड़कों का तैयार किया था प्रस्ताव , शासन से मिली हरी झंडी

By Veerbhan Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 25 Aug 2026 07:50 PM (IST)

ग्रामीण मैनपुरी की छह जर्जर सड़कों के निर्माण को शासन ने मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग को 11.5 ...और पढ़ें

मैनपुरी में सड़क निर्माण को लेकर बैठक करते पीडब्ल्यूडी अधिकारी।

मैनपुरी में सड़क निर्माण को लेकर बैठक करते पीडब्ल्यूडी अधिकारी।

HighLights

  1. मैनपुरी की छह ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी।

  2. 11.5 किमी लंबी सड़कों के लिए 3.61 करोड़ रुपये स्वीकृत।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। जर्जर हो चुकीं ग्रामीण सड़कों के निर्माण को जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। छह सड़कों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खंड के माध्यम से 11.5 किमी लंबी सड़कों के निर्माण को 3.61 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। वर्षा उपरांत विभाग कार्यारंभ की तैयारी कर रहा है।

ग्रामीण क्षेत्र की कई सड़कें जर्जर हैं। जनप्रतिनिधियों के स्तर से इनकी सूची तैयार कराई गई थी। सूची को विभाग के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा गया था। शासन ने अब छह सड़कों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रस्ताव के अनुसार 11.5 किमी लंबी सड़कों के निर्माण के लिए 10.71 करोड़ रुपये की धनराशि की विभाग द्वारा मांग की गई है

शासन ने पहली किस्त के रूप में इनके निर्माण के लिए 3.61 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है।

इन सड़कों का होना है निर्माण

  • सिरसा से आठपुरा पुलिया तक, 1.80 किमी, 1.83 करोड़, 62 लाख रुपये
  • खिरना खुर्द से किशनपुर चौराहा तक, 1.17 किमी, 1.17 करोड़, 40 लाख रुपये
  • नौगांव गुलालपुर से ब्रह्मदेव मंदिर तक, 1.10 किमी, 1.10 करोड़, 37 लाख रुपये
  • ज्योंती से बिलासुपर मार्ग, 2.03 किमी, 2.14 करोड़, 73 लाख रुपये
  • नौरंगपुर से सिढ़पुरा मार्ग, 1.40 किमी, 1.49 करोड़, 51 लाख रुपये
  • नगला अखई से बंबा पटरी के किनारे दूल्हापुर तक, 4.00 किमी, 2.95 करोड़, 96 लाख रुपये

शासन स्तर से छह सड़कों को स्वीकृति प्रदान कराई गई है। धनराशि भी स्वीकृत की गई है। वर्षा उपरांत निर्धारित मानकानुसार निर्माण आरंभ कराया जाएगा।

-

- डीसी भूकेश, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-लोक निर्माण विभाग।