मैनपुरी में साड़ी शोरूम में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटीं दमकल की 4 गाड़ियां
मैनपुरी के क्रिश्चियन तिराहा स्थित एक साड़ी शोरूम में बुधवार रात करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग ...और पढ़ें

HighLights
क्रिश्चियन तिराहा स्थित साड़ी शोरूम में लगी आग।
शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा आग का कारण।
दमकल की चार टीमों ने आग पर पाया काबू।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। नगर के क्रिश्चियन तिराहा स्थित साड़ी शोरूम में बुधवार रात करीब 12 बजे शार्ट शर्किट से आग लग गई। लपटें देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की चार टीमें आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
मैनपुरी नगर के क्रिश्चियन तिराहा के निकट एक साड़ी शोरूम है। बुधवार रात करीब 12 बजे शार्ट शर्किट के चलते शोरूम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी तो प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह दमकल विभाग की चार टीमो के साथ मौके पर पहुंचे।
-1792025906583.webp)
जहां टीमें आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। साड़ी शोरूम में कपड़े बड़ी मात्रा में रखे होने के कारण आग से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने से कितने सामान का नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
-1792025920917.webp)
दमकलकर्मी आग को फैलने से रोकने और उसे बुझाने में जुटे रहे। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया है। गुरुवार सुबह शोरूम स्वामी से मामले के संबंध में जानकारी की जाएगी।
