नव संवत्सर के स्वागत को भगवा हुआ शहर
मैनपुरी : भगवामय माहौल में नव संवत्सर का रविवार को जोरदार स्वागत किया जाएगा। दोपहर में शा
मैनपुरी : भगवामय माहौल में नव संवत्सर का रविवार को जोरदार स्वागत किया जाएगा। दोपहर में शोभायात्रा निकलेगी। शहर भर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। गैर प्रांतों से बुलाई गईं आकर्षक झांकियां खासा आकर्षण का केंद्र होंगी।
नव संवत्सर 2075 का आरंभ रविवार को हो रहा है। रविवार को शहर के करहल रोड स्थित उपवन मंदिर के पास से शोभायात्रा निकाली जाएगी। महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज भगवा ध्वज दिखाकर शोभायात्रा को रवाना करेंगे। नव वर्ष महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुभाष मिश्रा ने बताया कि शोभायात्रा में दर्जन भर झांकियां रहेंगी। इनमें उड़ीसा की घंट पार्टी, वृंदावन के इस्कॉन मंदिर से संकीर्तन पार्टी और पंजाब से सिख समुदाय के लोगों द्वारा गदका पार्टी विशेष आकर्षण होंगी। शहीद रथ भी शामिल होगा। शोभायात्रा पुष्प वर्षा की जाएगी। शोभायात्रा संयोजक दीपक अग्निहोत्री ने बताया कि नव संवत्सर के स्वागत के लिए पूरे शहर में केसरिया ध्वज और झंडियों को लगाया गया है।
बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्जन
सीओ सिटी आरके पांडेय ने बताया कि बडे़ आयोजन के लिए शहर में वाहनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है। बडे़ वाहनों को बाजार के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। जिन मार्गों से शोभायात्रा गुजरेगी, वहां पांच मिनट पहले ही रास्ते से वाहनों को हटवा दिया जाएगा।