Mainpuri Police की दिनदहाड़े लुटेरों से मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार, शातिरों पर दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे
मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने थाना भोगांव क्षेत्र में बीते 18 सितंबर को सुनार के साथ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। मैनपुरी जिले में भोगांव-एलाऊ मार्ग पर रविवार दोपहर को पुलिस ने दो लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं।
पिछले दिनों हुई लूट की घटनाओं के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी। रविवार दोपहर में पुलिस ने भोगांव मार्ग पर रूई मेला स्थल के पास घेराबंदी की थी। सुबह साढ़े 11 बजे बाइक सवार बदमाश वहां से गुजरे और पुलिस को देख भागने लगे। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की।
पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान सुबोध निवासी नगला बीके थाना किशनी और बबलू यादव निवासी राजा का बाग थाना कोतवाली के रूप में हुई।
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैं। दोनों पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।