विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हूटर बजाकर रौब जमाने वालों की सड़क पर सबके सामने किरकिरी, मैनपुरी में साइलेंसर से धमाके करने वाली दो बुलट सीज

By Prateek Bhadoria Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 20 Apr 2026 07:43 PM (IST)

मैनपुरी में यातायात पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाया। हूटर बजाने और मोडिफाइड साइलेंसर वाली दो बुलट बाइक ...और पढ़ें

मैनपुरी में राजनीतिक दल  के पदाधिकारी की गाड़ी में हूटर की जांच करते पुलिसकर्मी।

मैनपुरी में राजनीतिक दल के पदाधिकारी की गाड़ी में हूटर की जांच करते पुलिसकर्मी।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। तेज धमाके की आवाज करने वाली बुलट, काली फिल्म और हूटर बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है।

यातायात पुलिस ने सोमवार को ईशन नदी पुल पर चेकिंग की जिसमें साइलेंसर से धमाके तरह आवाज करने वाली दो बुलट को सीज कर पांच कारों से काली फिल्म उतरवाकर हूटर भी हटवाए गए। अभियान के दौरान 115 वाहनों के चालान कर 4.5 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।

एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर सीओ यातायात दीपशिखा सिंह की देखरेख में यातायात पुलिस ने ईशन नदी पुल पर सोमवार की शाम वाहनों की चेकिंग की। जिसमें तीन सवारी, बिना हेलमेट, बगैर सीट बेल्ट के चलते वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह और उप निरीक्षक डीएस चंदेल ने अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वाली दो बुलट बाइक को सीज कर दिया। बिना हेलमेट और तीन सवारी लेकर चलने वाले 50 दुपहिया वाहनों के चालान काटकर पांच हजार नकद समन शुल्क जमा कराया।

इसके अलावा यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने पर 115 वाहनों के चालान कर जुर्माना लगाया गया है। वहीं यातायात पुलिस ने नगर में वाहन डेकोरेशन की दुकानों का निरीक्षण कर मोडिफाइड साइलेंसर न बेचने की सख्त हिदायत भी दी है।