चाचा के जन्म दिन पर बच्चों ने सजाए स्टॉल, मचाया धमाल
मैनपुरी जासं। पं. जवाहरलाल नेहरु का जन्म दिन बाल दिवस के रूप में पूरे जिले के विद्यालयों में मनाया गया। कहीं खाने के स्टॉल सजाए गए तो कहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर अपने हुनर का परिचय दिया। कुछ विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया गया।
जासं, मैनपुरी: पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिन बाल दिवस के रूप में पूरे जिले के विद्यालयों में मनाया गया। कहीं खाने के स्टॉल सजाए गए तो कहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर अपने हुनर का परिचय दिया। कुछ विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया गया।
शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन ने पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बारे में बच्चों को जानकारी दी। इस मौके पर राहुल धामा, जयशंकर तिवारी, स्वाति गुप्ता, अतीक्षा उपाध्याय, दीपिका तिवारी आदि मौजूद थे। एसबीआरएल एकेडमी में प्रबंधक डॉ. सतीश चंद्र गुप्ता व प्रधानाचार्या स्तुति गुप्ता ने विद्यार्थियों को जानकारी देकर बाल दिवस का महत्व समझाया।
सीआरबी स्कूल में प्रबंधक प्रेममित्र लूथरा ने धर्मपत्नी पैट्रीशिया लूथरा के साथ कार्यक्रमों का उद्घाटन किया। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का निरीक्षण करने के बाद विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर महेंद्र गेरा, उपेंद्र नाथ मिश्रा आदि मौजूद थे। द इंडियाना स्कूल में बच्चों ने पेंटिग प्रतियोगिता के माध्यम से सकारात्मक संदेश दिए। इस मौके पर मैनेजर शुभम गुप्ता, प्रधानाचार्या प्रीती यादव, ऐलिश, वर्षा, शिवांगी, आरती आदि मौजूद थे।
डॉ. किरन सौजिया एकेडमी में एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बाल मेले का शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा विभिन्न खाद्य सामग्रियों के स्टॉल सजाए गए थे। इस मौके पर प्रबंधक अशोक यादव, डॉ. किरन सौजिया, विशालाक्षी, दीपा, सुशीला आदि मौजूद थे। पं. दीनदयाल उपाध्याय पब्लिक स्कूल में बाल मेले का टीएसआइ देवेंद्र शंकर पांडेय ने उद्घाटन किया। इस मौके पर सुशीलकांत उपाध्याय आदि मौजूद थे।
कस्बों में भी हुए आयोजन
घिरोर में एसएसडी स्कूल में बाल मेले का प्रबंधक सर्वेश कुमार गुप्ता ने उद्घाटन किया। एसबीएस एकेडमी में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने, जनता इंटर कॉलेज नौनेर में मयंक यादव ने बच्चों को जानकारी दी। दन्नाहार में आशा पब्लिक स्कूल बिघरई में प्रधानाचार्य शिवप्रकाश, एसवीडी एजूकेशनल एकेडमी में अध्यक्ष बलवीर सिंह ने बच्चों को पं. नेहरू के बारे में जानकारी दी। करहल में सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल में विभिन्न खेलों का आयोजन कराया गया। चेयरमैन नवनीत यादव और प्रधानाचार्य कमलेश पांडेय ने बच्चों को पुरस्कृत किया। नरसिंह यादव इंटर कालेज, संत विवेकानंद स्कूल, जय एकेडमी शिक्षण संस्थान, जैन इंटर कालेज, आजाद हिद इंटर कालेज में भी बाल दिवस मनाया गया।
सेंट मेरीज में हुईं खेलकूद प्रतियोगिताएं: शहर के सेंट मेरीज में खेलकूद प्रतियोगिताओं में वालीबॉल में टीम रेड, खो-खो में टीम रेड, बालिका वर्ग में भी रेड टीम ने प्रतियोगिता जीती। म्यूजिकल चेयर में कक्षा दो से कक्षा सात के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रबंधक दीपक दास, प्रधानाचार्य मनोरमा दास, भावना त्रिपाठी, दिव्या चौहान आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।