अब 48 घंटों में होगा जनसमस्या का निस्तारण
जागरण संवाददाता, मैनपुरी : शहर के वा¨शदों को छोटी-छोटी समस्याओं के निस्तारण के लिए अ
जागरण संवाददाता, मैनपुरी : शहर के वा¨शदों को छोटी-छोटी समस्याओं के निस्तारण के लिए अब बार-बार अधिकारियों और कर्मचारियों के चक्कर नहीं काटने होंगे। पालिका प्रशासन द्वारा नई व्यवस्था के तहत 48 घंटों में उनका निराकरण कराया जाएगा। विभागीय कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। शिकायतों के निस्तारण की प्रगति पर निगरानी को गठित कमेटी मॉनीट¨रग करेगी। काम हुआ है या नहीं, इसका फीडबैक स्थानीय लोगों से ही लिया जाएगा। नाली की नियमित सफाई नहीं हुई। सफाई कर्मचारी समय पर कूड़ा उठान नहीं करते। गली के नुक्कड़ पर खंभे पर लगी लाइट खराब है। ऐसी छोटी-छोटी शिकायतों के निस्तारण के लिए पालिका प्रशासन ने समय सीमा निर्धारित की है। शहर के सभी 32 वार्डो के वा¨शदों को इनके समाधान के लिए परेशान नहीं होना होगा। नगर पालिका ने एक शिकायत रजिस्टर तैयार कराया है। एक कर्मचारी की तैनाती भी कर दी गई है। रोजाना आने वाली शिकायतों को विस्तृत ढंग से इस रजिस्टर पर दर्ज करना होगा।
प्रतिदिन आने वाली शिकायतों को विभागीय कर्मचारियों को सौंपा जाएगा। बिजली, पानी और सफाई से संबंधित शिकायतों का निस्तारण संबंधित विभागीय कर्मचारियों को अगले 24 घंटे के अंदर शिकायतकर्ता के यहां पहुंचकर समस्या का निस्तारण करना होगा। इतना ही नहीं, निस्तारण की जानकारी शिकायत प्रकोष्ठ को भी देनी होगी।
बोर्ड की मी¨टग में भी होगी समीक्षा
पालिका प्रशासन द्वारा बोर्ड की बैठकों में भी स्थानीय शिकायतों की समीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए सभी 32 वार्डों से आने वाली शिकायतों की मॉनीट¨रग होगी। सबसे ज्यादा शिकायतें जिस वार्ड से आएंगी वहां वजह तलाशी जाएगी। बड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए भी समय सीमा का निर्धारण किया जाएगा। सभासदों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप उनके माध्यम से भी वार्ड की व्यवस्थाओं की जानकारी ली जाएगी।
इनका कहना है
लोगों की सुविधा को देखते हुए इस व्यवस्था की शुरुआत कराई जा रही है। अभी शुरुआती चरण है। सभी की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। लोगों से भी अपील की गई है कि वे भी शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सहयोग करें।
मनोरमा देवी, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद