Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा कथावाचक मामले में फंस गए सपा नेता! फेसबुक एकाउंट पर अमर्यादित टिप्पणी करना पड़ा महंगा, रिपोर्ट दर्ज

    By Sunil MishraEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sun, 29 Jun 2025 02:22 PM (IST)

    इटावा में फेसबुक पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर सपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दूसरी घटना में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। मानपुर हरी गांव में प्रधान समर्थकों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    संसू, जागरण. बेवर/मैनपुरी। इटावा के दांदरपुर में कथावाचक प्रकरण में फेसबुक पर अभद्रता देना एक कथित सपा नेता को भारी पड़ गया। ब्राह्मण समाज संगठन के युवकों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार देर रात ब्राह्मण समाज के नितिन त्रिपाठी और प्रबल शुक्ला ने फेसबुक एकाउंट की स्क्रीन शाट की कॉपी अपने प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न करते हुए कहा कि 26जून को अपने फेसबुक एकाउंट पर सपा नेता प्रभाकर यादव ने ब्राह्मण समाज के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। उसकी अमर्यादित टिप्पणी करने से ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसे लेकर पूरा ब्राह्मण समाज आक्रोशित है।

    शिकायतकर्ता युवकों ने अमर्यादित टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

    पुलिस कर रही है जांच

    प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि समाज के किसी भी वर्ग को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने की छूट नहीं दी जा सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष आलाेक शाक्य ने बताया कि प्रभाकर यादव उनका कार्यकर्ता नहीं है। उनका कोई भी कार्यकर्ता इस तरह का कृत्य नहीं कर सकता है।

    पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान समर्थकों में हुई मारपीट

    गांव मानपुर हरी में विगत तीन साल से वर्तमान प्रधान और निवर्तमान प्रधान में तना तनी चल रही है। निवर्तमान प्रधान, गांव में वर्तमान प्रधान द्वारा विकास कार्यों में की जारही धांधली की शिकायत उच्च अधिकारियों तक उठाते हुए कार्रवाई करने की मांग करते हैं। वर्तमान प्रधान भी हम किसी से कम नहीं की तर्ज पर हर शिकायत को ठंडा कराने में अभी तक सफल हैं। इसी कारण आरोप प्रत्यारोपों का दौर चलता रहता है। टकराव, गाली गलौज, मारपीट होना सामान्य बात होगई है।

    शनिवार को भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए । फायरिंग होने लगी, गांव में दहशत फ़ैल गई। लोग इधर उधर भागने लगे। सूचना पुलिस को मिली दोनों पक्षों की ओर से कुछ लोग हिरासत में भी लिए गए। पुलिस की सख्त कार्रवाई की मंशा भांपते हुए दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है।